अंपायरिंग में चूक

अंपायरिंग में चूक से बची टीम इंडिया, Video में देखें मनीष पांडेय ने क्या किया?

941 0

ऑकलैंड। भारत ने ऑकलैंड में मंगलवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा और बेहद मुश्किल मैच जीता, लेकिन इस मुकाबले के दौरान एक वाकया ऐसा हुआ। जिसमें न केवल न्यूजीलैंड को 5 रन और मिलते, बल्कि भारतीय टीम की मुश्किल भी बढ़ जाती, लेकिन अंपायरों की चूक के कारण ऐसा नहीं हो सका।

बता दें कि भारत ने एक ओवर शेष रहते हुए 6 विकेट से मैच जीता। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में भारत ने केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के शानदार अर्द्धशतकों की मदद से 19 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 4 विकेट 142 रनों में गिर गए थे, लेकिन बाद में श्रेयस अय्यर ने मनीष पांडेय को साथ लेकर शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई।

ये था वाकया

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान एक वाकया हुआ, जिसमें न्यूजीलैंड को 5 रन पेनल्टी के मिल सकते थे। पारी के 20वें ओवर में जसप्रीत बुमराह‌ की गेंद पर रॉस टेलर ने डीप ‌मिडविकेट की ओर शॉट खेला। यहां टेलर ने दौड़कर एक रन लिया। इसी दौरान मनीष पांडेय से मिलफील्ड हुई, लेकिन उन्होंने फेक थ्रो कर बल्लेबाजों को दूसरा रन लेने से रोका। लेकिन थोड़ा रुककर बल्लेबाजों ने दौड़कर दूसरा रन ले लिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस पूछ रहे हैं कि क्या इस पर न्यूजीलैंड को 5 रन पेनाल्टी के नहीं दिए जाने थे? अंपायर यहां चूक कर गए।

Republic Day : तान्या शेरगिल पुरुषों की परेड का करेंगी नेतृत्व, वर्दी पहनने के बाद हम सिर्फ फौजी 

वीडियो में साफ दिखी पांडेय की गलती

दरअसल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मनीष पांडेय गेंद मिल फील्ड हुई, बावजूद उन्होंने फेक थ्रो कर ये दिखाने की कोशिश की कि गेंद उनके हाथ में हैं। बता दें कि नियमों के तहत फेक थ्रो करने पर 5 रन पेनल्टी के दिए जाते हैं। यदि अंपायर मनीष पांडेय की इस हरकत को पकड़ लेते तो न्यूजीलैंड को 5 रन पेनल्टी के मिलते। बाद में इससे मैच के परिणाम पर असर हो सकता था। बता दें कि नियम 41.5 के तहत भारत पर ये पेनल्टी लगाई जाती। फेक फील्डिंग के लिए पहली बार ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन पर पेनल्टी लगी थी।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर रिपोर्ट सौंपी, मुख्यमंत्री से मिले आयोग अध्यक्ष

Posted by - February 27, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रामीण स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण को लेकर गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग…
CM Yogi's visit to Bahraich

पीड़ितों के हर कष्ट में साथ खड़ी है सरकारः मुख्यमंत्री

Posted by - September 27, 2025 0
बहराइच : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को बहराइच दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण किया, फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष…
CM Dhami

चारधाम यात्रा में लापरवाही पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम धामी

Posted by - May 24, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से वर्चुअल माध्यम से चारधाम…
AK Sharma

मोदी-योगी के नेतृत्व में आजमगढ़ में खिलेगा कमल : एके शर्मा

Posted by - June 18, 2022 0
आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव में सदर विधान सभा के लक्षिरामपुर क्षेत्र में सायंकाल उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री…