इस ड्रिंक से करें दिन की शुरूआत

चाय-कॉफी नहीं इस ड्रिंक से करें दिन की शुरूआत, पूरे दिन रहेंगे चुस्त-दुरुस्त

975 0

नई दिल्ली। हमारे देश में 99 फीसदी लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं। किसी को आंख खुलते ही बिस्तर पर चाय चाहिए, तो किसी को बिना चाय और कॉफी के रिफ्रेशमेंट वाली फीलिंग ही नहीं आती है।

कुछ पलों के लिए ऐसा महसूस हो सकता है कि चाय या कॉफी दिन की शुरुआत अच्छी करते हैं, लेकिन ये सेहत के काफी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। सुबह खाली पेट चाय, कॉफी पीने से पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। रोजाना सुबह खाली पेट चाय/कॉफी पीने से वजन बढ़ सकता है।

अगर, आप भी ऐसा ही करते हैं तो थोड़ा सा सावधान हो जाइए। चाय, कॉफी नहीं बल्कि दिन की शुरुआत जीरे के पानी से कीजिए. खाली पेट जीरे का पानी पीने से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं जीरे का पानी उनके लिए काफी लाभदायक साबित होता है।

Republic Day 2020 : गणतंत्र दिवस पर कुर्ते से लेकर एक्सेसरीज तक करें ट्राई 

चाय के मुकाबले जीरे में काफी कम मात्रा में होती है कैलोरी 

चाय के मुकाबले जीरे में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। 1 चम्मच जीरे में 7 कैलोरी पाई जाती है। रोजाना सुबह एक गिलास जीरे का पानी पीने से शरीर में प्रचूर मात्रा में कॉपर, मैंगनीज, मिनरल्स पहुंचता है।

कैसे तैयार करें जीरे का पानीएक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरे को मिक्स करके रात भर के लिए छोड़ दें। जहां तक संभव हो जीरे और पानी को तांबे के बर्तन में भिगोकर छोड़ दीजिए। सुबह इस पानी को छानकर पीजिए।

हेल्दी है खाली पेट जीरे का पानी पीना

सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से वजन तेजी से कम होता है। इसके साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। लाइट ड्रिंक होने के कारण सुबह की शुरुआत जीरे के पानी से की जाए तो शरीर पूरा दिन एक्टिव फील करता है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में करता है मदद

जीरे का पानी पाचन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। जीरे में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाता है, जो शरीर से जहरीले पदार्थों को निकालने में सहायक साबित हो सकता है।

Related Post

वरुण धवन

ट्रंप को बचपन का दोस्त बताते हुए वरुण ने शेयर की यह वीडियो, वायरल होते ही डिलीट

Posted by - February 24, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बॉलीवुड के बशूट ही माने-जाने अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘कुली नंबर…
भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र

पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र 3 मई 1913 को हुई थी रिलीज

Posted by - May 2, 2020 0
मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज गोविन्द फाल्के…
महाशिवरात्रि

विश्व की समस्त आत्माएं परमपिता परमात्मा शिव की संतान

Posted by - February 23, 2020 0
लखनऊ। ब्रह्माकुमारीज के तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व का रविवार को विधिवत समापन हो गया। शिव कलियुग में छाए अज्ञानता के…