आसिम रियाज

सनी लियोनी के साथ रोमांस करेंगे आसिम रियाज? मिला बड़ी फिल्म का ऑफर

1181 0

मुंबई। बिग बॉस 13 भले ही टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो कहा जाता है, लेकिन इस शो में भाग लेने के बाद कंटेस्टेंट की जिंदगी बदल जाती है। यह सीजन सबसे ज्यादा अगर किसी के लिए फेम लेकर आया तो वह हैं आसिम रियाज । उन्हें इस शो से पहले उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई थी, लेकिन बिग बॉस में आने के बाद आसिम रियाज को लाखों-करोड़ों लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। इस बीच उनके लिए एक बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि आसिम को सनी लियोनी के साथ फिल्म करने का मौका मिलने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आसिम के लिए एक बड़ी फिल्म का ऑफर इंतजार कर रहा है, जिसमें वह सनी लियोनी के साथ रोमांस करते दिखाई देने वाले है। फिल्मी बीट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट आसिम को फिल्म ऑफर कर सकते हैं। बताया ये भी जा रहा है कि घर से निकलने से पहले ही आसिम इस फिल्म को साइन कर सकते हैं। हालांकि अभी इस मामले किसी भी तरह का ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

बता दें कि इससे पहले बिग बॉस के जरिए ही सनी लियोनी को भी महेश भट्ट ने अपनी फिल्म का ऑफर दिया था। सनी लियोनी, महेश भट्ट की फिल्म ‘जिस्म 2’ में नजर आई थीं। इसके अलावा सनी लियोनी, आसिम से मुलाकात भी कर चुकी हैं। वह अपनी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ के प्रमोशन के सिलसिले में बिग बॉस के घर दिलचस्प टास्क लेकर पहुंची थीं। अब देखना होगा कि ये खबरें कहां तक सच हैं।

Related Post

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

गारंटी अवधि में खराब एलईडी बल्ब बदले जाएं: राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

Posted by - December 13, 2019 0
लखनऊ। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर की पूर्व संध्या पर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य…

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी तस्वीर, यूजर्स ने पूछा- शादी टूट गई क्या ?

Posted by - August 22, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर राखी…