'Street Dancer 3D'

‘Street Dancer 3D’ है शानदार, डांस के जरिए दर्शकों को बोल्ड करेंगे वरुण-श्रद्धा

922 0

नई दिल्ली। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ शुक्रवार 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले इसे लेकर फर्स्ट रिव्यू सामने आए हैं। फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपना रिव्यू शेयर किया है।

तरण आदर्श ने उन्होंने इस फिल्म को एक शब्द में रिव्यू करते हुए आनंदमयी बताया है। वहीं उन्होंने लिखा कि ये डांस के जरिए आपके दिल में घुस जाएंगे। रेमो ने इस बार अच्छी फिल्म बनाई है। इसे अलावा कोरियोग्राफी, संगीत और इमोशन तीनों का तड़का है। वरुण, श्रद्धा और प्रभुदेवा ने अच्छा काम किया है। ये बॉक्स ऑफिस विनर है।

इससे पहले फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म के कई गाने भी फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं और ट्रेंड कर रहे हैं। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ से होगी। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म बाजी मारती है।

क्या बॉक्स ऑफिस पर कंगना से ‘पंगा’ ले पाएंगे वरुण के ‘स्ट्रीट डांसर’? 

बता दें कि ये साल 2013 में आई फिल्म ‘एबीसीडी’ का तीसरा भाग है। फिल्म के लेखक और निर्देशक रेमो डिसूजा हैं. इसका निर्माण भूषण कुमार ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा, नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना, राघव, धर्मेश, पुनीत समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Related Post

अस्पताल के बाहर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन आए नजर, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Posted by - August 25, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। कार्तिक आर्यन के पिता मनीष तिवारी की सेहत खराब चल रही है, जिसके चलते वें हॉस्पिटलाइज हैं। इसी…
Varun Dhawan's father birthday

देखिए वरुण धवन ने एक खास अंदाज में शेयर किया अपने पापा के बर्थडे पर यह वीडियो

Posted by - August 16, 2020 0
फिल्ममेकर डेविड धवन का आज 65वां जन्मदिन है। डेविड धवन ने ही बॉलीवुड में मसाला कॉमेडी की फिल्मों का ट्रेंड…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : 18वां वार्षिक इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस स्थगित

Posted by - March 13, 2020 0
नई दिल्ली। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) को कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण स्थगित कर दिया गया…