छह महीने पहले हो सकेगी टीबी की पहचान

अब छह महीने पहले हो सकेगी टीबी की पहचान

823 0

नई दिल्ली। टीबी का अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। टीबी के इलाज के लिए सरकार ने भी दवाइयों का कोर्स शुरू किया था,जिसे अगर डॉक्टर के निर्देशनुसार पूरा किया जाता है। तो इस रोग से मुक्ति पाना संभव है, लेकिन कई बार लोगों में इस बीमारी का पता काफी बाद में चल पाता है।

टीबी के इलाज के लिए अब वैज्ञानिकों ने ब्लड टेस्ट का एक नया तरीका निकाला

तब तक यह बीमारी पूरे शरीर में फ़ैल चुकी होती है, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने ब्लड टेस्ट का एक नया तरीका निकाला है। जिसकी मदद से टीबी (यक्ष्मा) होने से तीन से छह माह पहले बीमारी की पहचान हो सकेगी। लोगों के बीमार पड़ने से पहले ही बीमारी का इलाज किया जा सकेगा।

रंगोली बोली- मेरी बहन कंगना रनौत ने जो किया वह नहीं लौटा पाउंगी 

द लैंसेट रेस्पाइरेट्री मेडिकल जर्नल में प्रकाशित शोध में शोधकर्ताओं ने उन जीन अभिव्यक्तियों की पहचान की है। जो बीमारी के शुरू होने से पहले ही रक्त में आ जाते हैं। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ता ऋषि गुप्ता ने कहा, जीन अभिव्यक्ति सिग्नेचर टेस्ट के विकसित होने से टीबी के इलाज में मदद मिलेगी।

टीबी दुनियाभर में होने वाली मौतों के शीर्ष दस कारणों में से एक

टीबी की बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक बैक्टीरिया से होती है जो फेफड़ों को प्रभावित करता है। टीबी संक्रामक रोग है और एक से दूसरे व्यक्ति तक हवा के जरिए फैल सकता है। टीबी दुनियाभर में होने वाली मौतों के शीर्ष दस कारणों में से एक है। दुनियाभर की एक चौथाई जनसंख्या में यह बैक्टीरिया मौजूद होता है, लेकिन ज्यादातर लोग स्वस्थ रहते हैं और इस बैक्टीरिया को नहीं फैलाते।

 

Related Post

रियलिटी शो बिग ब्रदर

रियलिटी शो बिग ब्रदर में महिला कंटेस्टेंट का दुष्कर्म, वीडियो लीक होने के बाद जांच शुरू

Posted by - December 3, 2019 0
नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग ब्रदर के स्पेनिश एडिशन में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार…
प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदला

प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, ये एक्टर बोला-‘वैसे भी अब कहीं प्रगति लिखा देख यकीन नहीं होता’

Posted by - January 2, 2020 0
नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट रखने की घोषणा की…

दीपिका ने रणबीर कपूर के नाम का RK टैटू हटवाया,बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई फोटो

Posted by - November 21, 2018 0
मुंबई। दीपवीर एक हो गए हैं लेकिन आज भी उनके पुराने रिलेशनशिप की बात उठ ही जाती है.रणबीर जहाँ अनुष्का…