'झुंड'

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘झुंड’ का आया पहला पोस्टर

956 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपनी बढ़ती उम्र के सोच को पीछे छोड़ दिया और एक नयी उम्र की सोच के साथ अपनी एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘झुंड’ के सेट से कई तस्वीरें तो सामने आ ही चुकी थी मगर अब फिल्म का पहला पोस्टर भी सभी के सामने आ गया हैं।

फिल्मके का सेट की तस्वीरें और पहला पोस्टर देखकर फिल्म को देखने के लिए दर्शक के दिल में ज़ोरों की खलबली मच गयी हैं। 20 जनवरी को अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया है। पोस्टर को साझा करते हुए उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी भाषा में ‘झुंड’ लिखा है।

यह फिल्म स्लम सॉकर के संस्थापक विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। फिल्म में बिग बी एक फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे जो गरीब बच्चों को प्रेरित कर एक फुटबॉल टीम की शुरुआत करते हैं। इस फिल्म का निर्देशन मराठी फिल्मकार नागराज मंजुले कर रहे हैं।

सामने आए पोस्टर में अमिताभ बच्चन नीले रंग की कपड़ों में हाथ बांधे उल्टे खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने बस्ती नजर आ रही है। साथ ही जमीन पर सफेद और लाल रंग की एक फुटबॉल और एक टूटी-फूटी वैन भी दिख रही है।

पोस्टर के माध्यम से साफ प्रतीत होता है कि अमिताभ बच्चन फुटबॉल के खेल को बस्ती के अदंर एक पहचान दिलाना चाहते हैं। चेहरा ना दिखने के कारण उनके हाव-भाव तो दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन खड़े होने की मुद्रा और आस-पास की परिस्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि वह गंभीर ख्यालों में डूबे हुए हैं।

‘सैराट’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर नागराज मंजुले इस फिल्म के जरिए हिंदी फिल्म जगत में पदार्पण भी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, राज हिरेमथ, सविता राज हिरेमथ, नागराज मंजुले, गार्गी कुलकर्णी और मीनू अरोरा द्वारा टी सीरीज, तांडव फिल्म एंटरटेनमेंट और अटपट के बैनर तले हो रहा है।

Related Post

केजरीवाल सरकार ने जरूरत से 4 गुना अधिक ऑक्सीजन की मांग की, SC की ऑडिट पैनल की रिपोर्ट में दावा

Posted by - June 25, 2021 0
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन संकट बड़ी समस्या थी, ऑक्सीजन के लिए लोग भटक रहे थे, अभाव में…
UP GIS-23

UPGIS-23: वैश्विक प्रतिनिधियों ने भी माना निवेश के लिए यूपी अच्छी जगह

Posted by - November 22, 2022 0
लखनऊ/नई दिल्ली। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS-23) को लेकर विश्व के तमाम बड़े देशों की ओर से सकारात्मक फीडबैक मिल…
राहुल गांधी

राहुल गांधी से ये एक्ट्रेस ने किया प्यार का इजहार, सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट

Posted by - April 13, 2019 0
मुम्बई। आए दिन अपने बयानों और बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस माहिका शर्मा एक बार…
सतीश गुजराल का निधन

मशहूर चित्रकार, लेखक सतीश गुजराल का निधन, पीएम मोदी ने जताई संवेदना

Posted by - March 27, 2020 0
नई दिल्ली । पद्म विभूषण से सम्मानित और बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार, मूर्तिकार, लेखक और वास्तुकार सतीश…