विराट कोहली

भारत का सीरीज पर 2-1 कब्जा, ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराया

1058 0

बेंगलूरू । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वन-डे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबले टीम इंडिया ने सात विकेट से मात दी है। इसके साथ ही सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।

भारत ने महज 47.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया है। रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में अपना 29वां वनडे शतक बनाया और वो 119 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट कोहली ने 89 रन बनाए। अय्यर ने 35 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए।

बता दें भारत को 69 रन पर पहला झटका लगा जब केएल राहुल 19 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। बता दें इसी बीच रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 44वां अर्धशतक पूरा किया है। रोहित ने बेंगलुरु में दो रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में अपने 9000 वनडे रन पूरे कर लिये। उन्होंने 217 पारियों में 9000 का आंकड़ा छुआ है। उनसे जल्दी सिर्फ डिविलियर्स और विराट कोहली ने ये कारनामा किया है। वहीं विराट कोहली ने भी बतौर कप्तान सबसे तेज 5000 रन बना लिए हैं।

बता दें भारत को बेंगलुरु वनडे में बड़ा झटका लगा था। फील्डिंग करते हुए उसके ओपनर शिखर धवन चोटिल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनके कंधे का एक्स-रे किया गया। धवन की चोट का अपडेट अबतक सामने नहीं आया है लेकिन वह ओपनिंग करने नहीं उतरे। रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ने ओपनिंग की।

कप्तान फिंच ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 131, मार्नस लाबुशेन ने 54 रन बनाए. एलेक्स कैरी ने 35 रन बनाए। एक समय लग रहा था कि स्मिथ और लाबुशेन की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया को 300 पार ले जाएगी लेकिन डेथ ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में जबर्दस्त गेंदबाजी की और 51 रन देकर 6 विकेट लिये। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिये. जडेजा ने 2 और सेनी-कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

Related Post

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।  
Savin Bansal

रायफल फंड को डीएम ने बनाया सेवा का हथियार, एक-एक बुलेट आ रहा जरूरतमंदो के काम

Posted by - November 29, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) सक्रिय राइफल क्लब फंड से आज 07 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.75…
CM Yogi

कांग्रेसी महाराणा प्रताप को नहीं, अकबर को महान मानने वाले: सीएम योगी

Posted by - April 20, 2024 0
राजसमंद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजस्थान की धरती से आह्वान…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 81.52 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Posted by - November 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा मिसिंग लिंक फंडिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद चमोली के गोपीनाथ मंदिर मार्ग का…
CM Dhami

चारधाम सहित पूरे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के दिये निर्देश: धामी

Posted by - May 19, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने चारधाम सहित पूरे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति और पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए…