PUBG GAME

भारत में बैन हो सकता है PUBG GAME, केंद्र सरकार बता रही है ये वजह

1014 0

नई दिल्ली। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार PUBG वीडियो गेम पर पाबंदी लगाने पर विचार कर रही है। इस बात की जानकारी केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साइबर में ई सिक्योरिटी निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक वी के त्रिवेदी ने याची को पत्र लिख कर दी है।

कोर्ट केंद्र को PUBG mobile GAME पर रोक लगाने का आदेश दे

याची को लिखे पत्र में बताया गया है कि PUBG GAME पर रोक लगाने का विषय विचारणीय है। इस मामले में हाईकोर्ट के वकील एचसी अरोड़ा ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कोर्ट से मांग की थी कि कोर्ट केंद्र को PUBG mobile GAME पर रोक लगाने का आदेश दे। अरोड़ा ने हाईकोर्ट को बताया था कि यह गेम ऐसा है जो बच्चों को आदी बना देता है।

बंगाल की इस खूबसूरत सांसद की बोल्ड तस्वीरें आपको कर देंगी दीवाना 

याचिका के अनुसार बच्चे कई-कई घंटे इसको खेलते रहते हैं। इसी वजह से उनका शारीरिक और मानसिक विकास धीमा हो जाता है। बच्चे दिन में चार से पांच घंटे तक इस गेम को खेलते हुए बिताते हैं, जिस कारण वे सामाजिक रूप से कम ही एक्टिव रह पाते हैं।

इसके साथ ही याची ने कहा कि इस गेम में हथियारों से लैस खिलाड़ी होते हैं जो हिंसक रूप से एक दूसरे पर हमला करते हैं। इस वजह से बच्चों के बीच हिंसा की प्रवृत्ति बढ़ती है। बच्चे इस गेम के पात्रों को खुद में महसूस करने लगते हैं । इसी वजह से इमोशनल रूप से उससे जुड़ जाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब गेम के दौरान पात्र की मौत हो जाने पर उससे लगे आघात से बच्चों की मौत हो गई है।

ऐसे में इस गेम की तुलना ब्लू व्हेल गेम से करते हुए अपील की गई थी कि ब्लू व्हेल गेम की तरह इस गेम पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगाई जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए केंद्र सरकार को याची द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर विचार कर करने का आदेश दिया था।

Related Post

Uttar Pradesh CM Yogi enters the electoral fray

विकास को बाधित करने के लिए राजद-कांग्रेस ने शुरू की ‘बुरके’ की शरारतः योगी

Posted by - October 16, 2025 0
पटना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार से बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उतरे। वे दानापुर…
एकेटीयू किया गया सैनेटाइज

कोरोना वायरस को फ़ैलने से रोकने के लिए एकेटीयू बंद कर किया गया सैनेटाइज

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के परिसर को…
Savin Bansal

आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली दौरे पर प्रथम पंक्ति में पहुचें डीएम

Posted by - July 10, 2025 0
जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने गुरुवार को विकास नगर तहसील अंतर्गत मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बटोली पहुंच कर…

अयोध्या जमीन विवाद में फंसे चंपत राय को संघ ने चित्रकूट तलब किया, ट्रस्ट से किया जा सकता है बाहर

Posted by - July 9, 2021 0
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कथित जमीन घोटाले को लेकर संघ चौकन्ना हो गया है, संघ प्रमुख मोहन भागवत…