24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 1106 मामले

अरविंद केजरीवाल बोले- निर्भया की मां को किया जा रहा है ‘गुमराह’

878 0

नई दिल्ली। निर्भया मामले के दोषियों को फांसी देने में दिल्ली सरकार की तरफ से किसी तरह की देरी से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पीड़िता की मां को ‘गुमराह’ किया जा रहा है। सीएम ने भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर पर मामले का राजनीतीकरण करने का आरोप लगाया।

बीजेपी ने लगाया आरोप

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली सरकार के ऊपर जो भी जिम्मेदारियां थी, उसने कुछ ही घंटों में उन्हें पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने कुछ घंटों के भीतर दया याचिका आगे भेज दी। इसलिए दोषियों को फांसी देने में विलंब में दिल्ली सरकार की कोई भूमिका नहीं है। जावड़ेकर ने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार दोषियों को फांसी देने में देरी कर रही है। इस पर केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेता इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं और यह अच्छी बात नहीं है।

सोने और चांदी की कीमतों ने लगाई तेजी की हैट्रिक, यहां चेक करें नए रेट्स 

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने यह भी कहा था कि अगर आप सरकार ने 2017 में मौत की सजा के खिलाफ उनकी अपीलों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के फौरन बाद उन्हें नोटिस भेज दिया होता तो चारों दोषियों को अभी तक फांसी हो गई होती है।

बीजेपी ने किया निर्भया की मां को ‘गुमराह’

ऐसी खबरें है कि निर्भया की मां ने कहा है कि 2012 में जिन लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किए थे। वे आज केवल राजनीतिक लाभ के लिए उनकी बेटी की मौत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन खबरों पर केजरीवाल ने कहा कि पीड़िता की मां को ‘गुमराह’ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विलंब की कोशिश क्यों करेगी। हम जल्द से जल्द उन्हें फांसी देना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें गुमराह किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में दिल्ली सरकार की बमुश्किल कोई भूमिका है। आप ने भाजपा पर लोगों को ‘गुमराह’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कानून एवं व्यवस्था का मामला केंद्र के अधिकार क्षेत्र में है।

Related Post

बिहार: तेजस्वी-तेजप्रताप में सबकुछ ठीक नहीं! जन्माष्टमी पर लगे पोस्टरों से तेजस्वी की तस्वीर गायब

Posted by - August 30, 2021 0
बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में सबकुछ अभी ठीक नहीं है, RJD नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के…
Savin Bansal

एक-एक प्रभावितों को राहत पंहुचाने तक क्षेत्र में ही जमे रहेंगे विभागीय अधिकारी:डीएम

Posted by - October 21, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री के आपदाग्रस्त क्षेत्र में भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने आज आपदाग्रस्त क्षेत्र…
Uddhav

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: आज पार्टी की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे उद्धव ठाकरे

Posted by - June 24, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार में चल रहे संकट के बीच, शिवसेना ने शुक्रवार को जिलाध्यक्षों…