पहली बार सेंसेक्स 42,000 के पार

शेयर बाजार : पहली बार सेंसेक्स 42,000 के पार, निफ्टी में भी तेजी

847 0

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 32.98 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 41,905.71 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.70 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 12,353 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स पहली बार 42,000 के पार पहुंच गया। इसमें 134.58 अंकों की तेजी आई। वहीं निफ्टी 32.35 अंकों की तेजी के बाद 12,375.65 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो यस बैंक, गेल, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, जी लिमिटेड, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन, टाटा मोटर्स, एम एंड एंम और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।

टीम इंडिया की 87 वर्षीय जबरा फैन चारुलता पटेल का निधन 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया, फार्मा और आईटी शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 52.01 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 41,924.74 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 3.80 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 12,347.10 के स्तर पर था।

डॉलर के मुकाबले 70.79 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 70.79 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.82 के स्तर पर बंद हुआ था।पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 22.85 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के बाद 41,929.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 30.25 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के बाद 12,332.05 के स्तर पर खुला था। बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 79.90 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 41,872.73 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 19 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के बाद 12,343.30 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Post

दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा मामले में ताहिर पर केजरीवाल की चुप्पी स्तब्ध करने वाली : गौतम गंभीर

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) के एक…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ब्रिटेन की संसद का दौरा किया

Posted by - October 17, 2024 0
जयपुर/लंदन। यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी में निवेशकों से सफल संपर्क के बाद, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan…
जनरल हून का निधन

‘ऑपरेशन मेघदूत’ के सुपर हीरो जनरल हून का निधन, पाक को सियाचिन से था खदेड़ा

Posted by - January 7, 2020 0
चंडीगढ़। भारतीय सेना की तरफ से वर्ष 1984 में ‘ऑपरेशन मेघदूत’ चलाया गया था। इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले…
CM Dhami

लक्ष्य सेन का सम्मानित होना उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण: सीएम धामी

Posted by - December 1, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (CM Dhami) ने ‘अर्जुन पुरस्कार’ से लक्ष्य सेन को सम्मानित होने पर उत्तराखंड के लिए…