अनुपम खेर

जिम में बॉडी बनाते दिखे अनुपम खेर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

1001 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर बड़े से लेकर छोटे पर्दे पर अब अक्सर घर के बुजुर्ग का किरदार निभाते नजर आते हैं, लेकिन अनुपम खेर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसको देखकर किसी भी नौजवान के पसीने छूट जाएंगे। अनुपम खेर के इस वीडियो को न सिर्फ पसंद किया जा रहा है, बल्कि लोग उनसे प्रेरणा लेने की बात कर रहे हैं।

मेहनत का फल और समस्या का हल, देर से ही सही पर मिलता जरूर है

बता दें कि अनुपम खेर ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर जिम में एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर हाथों की एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं।

@anupampkherमेहनत का फल और समस्या का हल, देर से ही सही पर मिलता जरूर है| 🙂 #kuchbhihosaktahai♬ original sound – Anupam Kher

वीडियो में अनुपम खेर के जज्बे को देखकर उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल नहीं बल्कि नामुमकिन है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेहनत का फल और समस्या का हल, देर से ही सही पर मिलता जरूर है।

यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

अनुपम खेर को बॉडी बनाते देख यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 40 हजार लोगों ने देखा था, जबकि सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया था। एक यूजर ने अनुपम खेर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, इंसान के दिल और दिमाग में जज्बा, हिम्मत होनी चाहिए। अगर ये दोनों हैं तो आप कभी भी कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

Related Post

पूजा हेगड़े

कैंसर पीड़ित बच्चों का पैसे के अभाव में नहीं रुकना चाहिए इलाज : पूजा हेगड़े

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े वैसे तो अक्कसर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ…

”दुर्गा पूजा महोत्सव में मैने अपमानित महसूस किया मैं बहुत दुखी और व्यथित हूं – जगदीप

Posted by - October 15, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को हुए इस महोत्सव की बैठक व्यवस्था से धनखड़ खुश नहीं थे। कार्यक्रम का आयोजन…
मुख्यमंत्री राहत कोष में 12 लाख का चेक

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 12 लाख का चेक

Posted by - April 23, 2020 0
लखनऊ। कोरोना से जंग जीतने के लिए उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिकारी सेवा संघ ने  नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन…