सिद्धिविनायक पहुंचीं दीपिका

सिद्धिविनायक पहुंचीं दीपिका, ‘छपाक’ की सफलता के लिए गणपति से मांगा आशीर्वाद

1052 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक शुक्रवार को रिलीज हो गई है। हालांकि इस फिल्म का देश के कई हिस्सों में विरोध भी हो रहा है। इस सबके बीच दीपिका आज फिल्म के रिलीज होते ही बप्पा के दरबार में हाजिर लगाई।

https://www.instagram.com/p/B7IGfmIAc-R/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जिंदगी पर आधारित फिल्म छपाक आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होते ही दीपिका आज सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची, जहां पर उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए। दीपिका ने सिद्धिविनायक मंदिर में अपनी फिल्म छपाक की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। बताया जाता है कि दीपिका पादुकोण हमेशा अपने खास दिन पर सिद्धिविनायक मंदिर जाती हैं।

इंदौर में बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सपना संगीता सिनेमा बाहर प्रदर्शन कर छपाक के पोस्टर को आग लगा दी

वहीं इस फिल्म छपाक का देश के शहरों में विरोध हो रहा है। इंदौर में बड़ी संख्या में बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सपना संगीता सिनेमा बाहर प्रदर्शन किया और छपाक के पोस्टर को आग लगा दी। हालांकि कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

बता दें फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। जिन पर 15 साल की उम्र में एसिड से हमला किया गया था। लक्ष्मी ने बाद में स्टॉप एसिड सेल कैंपेन चलाया। इसके लिए उन्हें 2014 में अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म में एक्टर विक्रांत मैसी लक्ष्मी के रियल लाइफ पार्टनर और सोशल वर्कर आलोक दीक्षित का किरदार निभा रहे हैं।

Related Post

बॉलीवुड एक आकर्षक दुनिया है और मैं इसे एक्सप्लोर कर रही हूं- शाइमा हॉर्मिलोसा

Posted by - February 18, 2020 0
लाइफ-स्टाइल, फैशन, ब्यूटी, ट्रावेल, फिटनेस और कंटेंट क्रिएशन जैसी चीजों में शाइमा हॉर्मिलोसा ने विजय प्राप्त कर ली है। और…
युवती से छेड़छाड़

देहारादून: ट्रेन में हुई युवती से छेड़छाड़, रिश्तेदार ने पीएम से ट्वीट कर की शिकायत

Posted by - November 25, 2019 0
अलीगढ़। सरकार की इतनी सुरक्षा तैनात करने के बाद भी महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे छेड़छाड़ में कोई…