महिला सिपाही

महिला सिपाही ने आरआई पर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप , VIDEO वायरल

921 0

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के प्रति लखनऊ पुलिस कितनी संवेदनशील और तत्पर है।  इसकी हकीकत महिला कांस्टेबल के एक वायरल वीडियो से सामने आया है। वीडियो में रो-रोकर अपने साथ हो रही ज्यादती की कहानी बयां कर रही महिला कांस्टेबल ने यूपी पुलिस और प्रशासन के दावों की हवा निकाल दी है।

महिला कांस्टेबल वीडियो में रोते हुए अपनी आप बीती सुना रही है और बता रही है कि कैसे आरआई ने उसका शोषण किया?

महिला कांस्टेबल ने वायरल वीडियो में आरोप लगाया है कि उसके ही अधिकारी उसका यौन शोषण करने की कोशिश कर रहे हैं। बात न मानने पर उसे परेशान किया जा रहा है और कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसने रिजर्व पुलिस लाइन तैनात आरआई र पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला वीडियो में रोते हुए अपनी आपबीती सुना रही है और बता रही है कि कैसे आरआई ने उसका शोषण किया।

महिला सिपाही ने रोते हुए कहा कि जब वह खुद महफूज नहीं है तो कैसे दूसरी महिलाओं की रक्षा करेंगी? एसएसपी ने इस मामले की जांच एसपी हाईकोर्ट रुचिता चौधरी को सौंपी है। रुचिता चौधरी ने बताया कि महिला सिपाही से संपर्क किया जा रहा है। आरोप लगाने वाली महिला सिपाही फिलहाल शहर में नहीं है।

आरोपी आरआई अभी भी उसे सबक सिखाने की दे रहा है धमकी 

पीड़िता राजधानी में ही रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात थी। यहां आरआई उसके यौन शोषण के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे। विरोध करने पर उसके मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। छुट्टी मांगने पर अवकाश भी नहीं दिया जा रहा था। परेशान होकर उसने अपना ट्रांसफर जानकीपुरम थाना चौकी में करवा लिया। लेकिन आरोपी आरआई अभी भी उसे सबक सिखाने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि जब उसने घटना की शिकायत करने के लिए एसएसपी लखनऊ से मिलने की कोशिश की तो उनके पीआरओ ने कप्तान साहब से मिलने नहीं दिया।

पीड़ित महिला कांस्टेबल ने कहा कि एसएसपी के पीआरओ आरोपी आरआई का ही ले रहे हैं पक्ष 

एसएसपी के पीआरओ आरोपी आरआई का ही पक्ष ले रहे हैं। पीड़ित महिला कांस्टेबल ने कहा कि मुझे पुलिस में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भर्ती किया गया है। लेकिन मैं खुद ही अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही हूं। जब मुझे ही न्याय नहीं मिल रहा है तो अन्य महिलाओं को क्या भरोसा दिला पाऊंगी कि उनके साथ न्याय होगा? कहा कि इस प्रदेश और पुलिस की न्याय व्यवस्था से मेरा विश्वास खत्म हो गया है। आरोप है कि कोई भी अधिकारी पीड़िता की बात सुनने को तैयार नहीं है।

Related Post

CM Dhami

श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रात-दिन प्रगति पर है कार्य: सीएम धामी

Posted by - September 22, 2022 0
देहारादून। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से  बद्रीनाथ एवं  केदारनाथ में चल रहे पुनर्निमाण कार्यों…
डॉ. प्रबोध त्रिवेदी

सीएसआईआर-सीमैप के नए निदेशक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी ने संभाला पदभार

Posted by - February 14, 2020 0
लखनऊ।  सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी ने शुक्रवार को सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा…

भारत में हिंदुओं का सर्वाधिक धर्मांतरण, परिवर्तित होने वालों में अधिकतर SC, बोले- भेदभाव है वजह- रिपोर्ट

Posted by - June 30, 2021 0
धर्मांतरण को लेकर जारी सियासत के बीच प्यू रिसर्च सेंटर के हालिया सर्वे में सामने आया है कि भारत में…
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, खराब मौसम के चलते 14 उड़ानें डायवर्ट

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम को मौसम अचनाक पलटी मार गया। इससे कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी से मौसम…