टीम इंडिया ने टॉस जीता

टीम इंडिया ने टॉस जीता, श्रीलंका की पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया

917 0

इंदौर। होलकर स्टेडियम में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता है। इसके बाद श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। विराट कोहली ने गुवाहाटी टी20 की प्लेइंग इलेवन इंदौर में भी बरकरार रखी है। इस स्टेडियम में टीम इंडिया अभी तक श्रीलंका के खिलाफ अजेय रही है। इस स्टे‌डियम पर अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो टेस्ट मैच, एक टी-20 मुकाबला और पांच एक दिवसीय मैच आयोजित किए गए हैं। तीनों प्रारूपों के इन सभी आठ मैचों में भारत ने विपक्षी टीमों पर विजय हासिल की है।

भारत की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- दनुष्का गुनातिलका, अविष्का फर्नान्डो, कुसल परेरा, ओशाडा फर्नान्डो, भानुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, दसुन शनाका, इसरु उडाना, वानेंदु हसारंगा, लाहिरु कुमारा, लसित मलिंगा।

इस मैच में सभी की नजरें चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन पर होगी। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों की कोशिश टी20 विश्व कप के लिए टीम में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की होगी। भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में पहला मुकाबला खेला जाना था, मगर बारिश के कारण सीरीज का पहला मैच रद्द हो गया था। इस मैच से सभी को उम्मीद थी कि टीम इंडिया एक शानदार मुकाबले के साथ अपने नए साल की शुरुआत करेगी। हालांकि बारिश ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। इंदौर के मौसम की बात करें तो मौसम साफ है। हालांकि रात नौ बजे बाद ओस पड़ रही है, जिसका प्रभाव दूसरी पारी में देखने को मिलेगा।

Related Post

आईजी ने अनाथ गौरी को लिया गोद

आईजी मोहित अग्रवाल ने अनाथ गौरी को लिया गोद, बोले- बड़ा अफसर बनाएंगे

Posted by - February 2, 2020 0
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में बीते दिनों आपरेशन मासूम को यूपी पुलिस ने सफलतापूर्वक खत्म किया था। बता दें कि…
CM Vishnudev Sai

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना गौरवान्वित करने वाला: सीएम साय

Posted by - February 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से आज मंगलवार को यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वर्ल्ड कराटे…
CM Dhami

उत्तराखंड की महिलाओं के उत्पाद मल्टीनेशनल कम्पनियों से बेहतर: सीएम धामी

Posted by - April 12, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि पशु सखी प्रशिक्षण आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। उत्तराखंड देश…