सपना चौधरी

सपना चौधरी की मुश्किल बढ़ी, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

1008 0

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। गुरुग्राम एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि सपना की ओर से पहले नोटिस का जवाब नहीं देने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

बता दें कि 25 दिसम्बर की रात हीरो होंडा चौक के पास कैंटर और सपना चौधरी की फॉरच्यूनर के बीच भिड़ंत हुई थी। यह फॉरच्यूनर कार सपना चौधरी के नाम है। टक्कर के बाद कैंटर चालक ने इस मामले में शिकायत दी थी।

सपना चौधरी ने ये बयान दिया था कि एक्सीडेंट के वक्त वह गाड़ी में नहीं थीं। वह इस मामले में किसी तरह की एफआईआर नहीं चाह रही थीं, लेकिन अब कैंटर चालक की शिकायत के बाद सपना चौधरी के ही खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पहले इस हादसे में सपना चौधरी के बाल-बाल बचने की बात कही गई थी।

एशिया की तीसरी सबसे सेक्सी महिला निया शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल 

सपना ने यह बयान दिया था कि एक्सीडेंट के वक्त वह गाड़ी में नहीं थीं। वह इस मामले में किसी तरह की एफआईआर नहीं चाह रही थीं। हादसे के वक्त कार में एक चालक व अन्य युवक था जिन्होंने हादसे की शिकायत पुलिस को नहीं दी थी।

सपना इन दिनों लगातार डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं। बीते सोमवार को सपना ने बढ़ापुर के भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह के पुत्र कुंवर शिवादित्य सिंह के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। सपना को मंच पर देखते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। जब लोगों को इसके बारे में पता चला कि उनके इलाके में सपना आ रही हैं तो काफी संख्या में उनके प्रशंसक यहां पहुंचे थे।

Related Post

सोनाली गुप्ता की नई किताब 'हैपिट्यूड' लॉन्च

सोनाली गुप्ता की नई किताब ‘हैपिट्यूड’ लॉन्च, ‘तान्हा जी’ फेम विपुल गुप्ता पहुंचे

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली।‘गो बियॉन्ड स्पोर्ट्स’ की फाऊंडर और खेल उद्यमी सोनाली गुप्ता की नई किताब ‘हैपिट्यूड’ लॉन्च हुई है। लॉन्चिंग के…

पाक से आलोचना के बाद प्रियंका के समर्थन में उतरी कंगना, कही ये बात

Posted by - August 22, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से विवादों में हैं पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने यूनिसेफ को…

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के नायब हीरे कादर खान का निधन

Posted by - January 1, 2019 0
मुंबई।हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कॉमेडी को नया आयाम देने वाले अभिनेता, डायलॉग राइटर और स्क्रिप्ट राइटर कादर खान का सोमवार…
Munmun Dutta

मुनमुन दत्ता ने दी ऐसी खूबसूरत पोज़ की देखते ही लोग हुए हैरान

Posted by - March 26, 2022 0
मुंबई: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) उर्फ ​​बबीता जी अपनी खूबसूरती (Beauty), स्टाइल और आत्मविश्वास…
trailer release four biggest scams in the country Netflix

देखें नेटफ्लिक्स ला रहा देश के चार सबसे बड़े घोटालों के बारे में डॉक्युमेंट्री, ट्रेलर रिलीज

Posted by - August 25, 2020 0
नई दिल्लीः देश के चार सबसे बड़े घोटालों पर अब डॉक्युमेंट्री बनने जा रही है। जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर…