नौशेरा सेक्टर में माइन ब्लास्ट

जम्मू कश्मीरः नौशेरा सेक्टर में माइन ब्लास्ट, लेफ्टिनेंट समेत चार जवान घायल

872 0

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे माइन ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में सेना के लेफ्टिनेंट समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना की पेट्रोलिंग पार्टी सीमा से सटे इलाकों में दौरे पर यह धमाका हुआ

इसके साथ ही इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना की पेट्रोलिंग पार्टी सीमा से सटे इलाकों में दौरे पर थी। इसी दौरान यह धमाका हुआ है। बता दें कि इससे पहले 31 दिसंबर को पुंछ में एलओसी से सटे गांव बगयालदरा में माइन ब्लास्ट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल युवक की पहचान आरिफ हुसैन (19) पुत्र मीर हुसैन निवासी गांव बगयालदारा के रूप में हुई थी। युवक का दायां पैर काफी जख्मी हो चुका था, जिसे ऑपरेशन कर डॉक्टरों को काटना पड़ा।

चंद्र ग्रहण पर भूलकर भी न करें ये काम, 12 साल का पुण्य हो जाएगा नष्ट 

घायल युवक के बड़े भाई मोहम्मद यूनिस ने बताया कि आरिफ करीब दस बजे घर से कुछ दूर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। जहां पिछले दिनों हुई बारिश के साथ बहकर आई कोई माइन पड़ी हुई थी। जैसे ही वह पेड़ पर चढ़ने लगा तो उसका पांव उस माइन पर पड़ गया और जोरदार धमाके में बुरी तरह घायल हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे। घटना का पता चलते ही जिला विकास आयुक्त राहुल यादव जिला अस्पताल पहुंचे। घायल युवक के परिजनों को सहायता के रूप में रेडक्रास फंड से दस हजार रुपये दिए।

Related Post

CM Sai

मुख्यमंत्री साय से अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकरियों ने की भेंट

Posted by - March 10, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) से अधिवक्ता संघ रायपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकरियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।…

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, अपमान नहीं सहेंगे, कांग्रेस में नहीं रहेंगे

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच पंजाब के पूर्व…
Savin Bansal

सुरक्षित देखभाल के साथ ही खेल एक्टिविटी संग नौनिहालों को शिक्षा से जोड़ना उद्देश्यः डीएम

Posted by - September 9, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने आज सर्वे चैक अवस्थित डे-केयर-सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान…
National Games

गोवा में चमका उत्तराखंड का ‘सूरज’, रेस वॉकिंग में जीता पहला गोल्ड

Posted by - October 30, 2023 0
पणजी। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों 2023 (National Games 2023) में सोमवार को आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धा में उत्तराखंड (Uttarakhand)  के…
CM Bhajanlal Sharma

अमेरिका के उपराष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक

Posted by - April 19, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री जेडी वेंस की प्रस्तावित (21 से 24…