फिल्म तूफान का फर्स्ट लुक जारी

फरहान अख्तर की फिल्म तूफान का फर्स्ट लुक जारी, 2 अक्टूबर को होगी रिलीज

905 0

मुंबई। फिल्म तूफान के लिए बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर काफी मेहनत कर रहे हैं। वह इस फिल्म में नेशनल लेवल बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे। आज जारी हुए फरहान के इस दमदार लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

तूफान का ऑफिशियल फर्स्ट लुक यही है जो आज जारी किया गया

हालांकि फिल्म तूफान की शूटिंग की तैयारी के दौरान भी फरहान अख्तर ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह बड़े बालों में नजर आ रहे थे और बॉक्सिंग रिंग में अपना जलवा बिखेर रहे थे, लेकिन तूफान का ऑफिशियल फर्स्ट लुक यही है जो आज जारी किया गया है।

https://www.instagram.com/p/B6zV8oyhehs/?utm_source=ig_web_copy_link

फरहान अख्तर ने फर्स्ट लुक को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जब जीवन कठिन हो जाता है तो आप मजबूत हो जाते हैं। इस साल तूफान उठेगा 2 अक्टूबर 2020 को।

https://www.instagram.com/p/B548mcRBkBc/?utm_source=ig_web_copy_link

नए साल पर इस एक्सक्लूसिव फोटो को शेयर करते हुए काफी खुश हूं। उम्मीद है आपको ये पसंद आएगा। फरहान की पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी फायर और दिल वाली इमोजी के साथ कमेंट किया है।

https://www.instagram.com/p/B6mYu-mhysU/?utm_source=ig_web_copy_link

निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा तूफान का निर्देशन कर रहे हैं। फरहान के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है इससे पहले उन्होंने फरहान के साथ भाग मिल्खा भाग बनाई थी। तूफान की स्टोरी पर बात करते हुए ओमप्रकाश मेहरा कहते हैं कि तूफान की कहानी सभी को प्रेरित करेगी।

https://www.instagram.com/p/B4CGCGzhALm/?utm_source=ig_web_copy_link

तूफान में फरहान अख्तर के साथ परेश रावल, मृणाल ठाकुर, विजय मौर्य भी नजर आएंगे। इसका निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा कर रहे हैं। वहीं रितेश सिंधवानी, रोकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बता दें कि फरहान अख्तर आखिरी बार द स्काई इज पिंक में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी दिखाई दिए। द स्काई इज पिंक के पूरे एक साल बाद फरहान अब तूफान में दिखाई देंगे।

Related Post

रामटहल चौधरी

झारखंड : बीजेपी सांसद रामटहल ने छोड़ी पार्टी, बोले-सच बोलने की मिली सजा

Posted by - April 10, 2019 0
झारखंड। बीजेपी पार्टी से रांची के सांसद रामटहल चौधरी ने बुधवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है…

बीमारी से जूझ रही हैं अनुष्का शर्मा, फिर भी वर्ल्ड कप में देंगी विराट का साथ

Posted by - May 21, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों एक बड़ी बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने कुछ फोटोज सोशल मीडिया…

त्वचा में निखार और बालों में पाना चाहते हैं शाइनिंग, तो जरूर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Posted by - July 19, 2019 0
लखनऊ डेस्क। हर लड़की खूबसूरत चाहती है। इसके लिए वह तमाम घरेलू नुस्खे और कॉस्मेटिक्स क्रीम का इस्तेमाल करती है।…