न्यूजीलैंड में नए साल 2020 का आगाज

न्यूजीलैंड में भारतीय समयानुसार 4:30 बजे नए साल 2020 का हुआ आगाज

855 0

नई दिल्ली। भारत में नए साल का जश्न 31 दिसंबर की रात 12 बजे धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत से पहले कई देश नए साल का जश्न मना लेंगे। वहां नया साल लग जाएगा। भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे सबसे पहले टोंगा समोआ में नए साल का जश्न मनेगा। सबसे पहले टोंगा समाओ में लोग एक-दूसरे को नए साल की बधाई देंगे और वहां 2020 की शुरुआत हो जाएगी। जबकि भारत में उस वक्त लोग दफ्तरों में होंगे और दोपहर का खाना खाकर काम पर जुटे होंगे।

क्रिसमस आइलैंड में 3:45 बजे (भारतीय समयानुसार) नए साल का जश्न मनाया गया

जब भारत में दोपहर हो रही होगी कई देशों मेंं 2020 की शुरुआत हो जाएगी। क्रिसमस आइलैंड में 3:45 बजे (भारतीय समयानुसार) नए साल का जश्न मनाया गया और यहां साल 2020 की शुरुआत हो गयी। जबकि भारत में उस वक्त दोपहर हो रही होगी। टोंगा समाओ के बाद क्रिसमस आइलैंड ही वो देश है जहां न्यू ईयर का जश्न मनाया गया। इसके बाद न्यूजीलैंड में 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार) नया साल लग गया है।

भारत में जब 5:30 बजे रहे होंगे तब रूस में नया साल 2020 शुरू हो जाएगा। यहां भारतीय समयानुसार 5:30 बजे नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इसी तरह रूस के बाद ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। यहां भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे नए साल का जश्न मनाया जाएगा और 2020 की शुरुआत हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के साथ ही मेलबोर्न, सिडनी, कैनबरा और होनियारा में भी इसी वक्त नए साल का जश्न होगा और 2019 को अलविदा कह दिया जाएगा।

एडिलेड, ब्रोकन हिल और सेडुना में शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) नए साल का जश्न मनाया जाएगा। भारत में जब शाम के 8:30 बज रहे होंगे तो जापान और दक्षिण कोरिया में नए साल का जश्न मन रहा होगा और 2020 का आगाज हो जाएगा।

भारतीय समयानुसार इन देशों में इतने बजे मनाया जाएगा नए साल का जश्न

चीन और फिलीपींस : रात 9:30 बजे

थाइलैंड : रात 10:30 बजे

म्यांमार : रात 11 बजे

बांग्लादेश : रात 11:30 बजे

भारत और श्रीलंका में रात 12 बजे नए साल का जश्न मनाया जाएगा जबकि पाकिस्तान में रात के 12:30 बजे नए साल का जश्न होगा।

Related Post

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण सहित इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को NCB ने भेजा समन

Posted by - September 23, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस की जांच नारकोटिक्स क्राइम…

जानें एक ऐसी महिला के बारे में जो थी तो ब्रिटिश लेकिन भारत की आज़ादी के लिए किया ऐसा संघर्ष….

Posted by - October 1, 2019 0
लखनऊ डेस्क। भारत की आज़ादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली श्रीमती एनी बेसेंट भले ही ब्रिटिश समाज में जन्मीं हों…
CM Pushkar

सीएम पुष्कर ने ‘हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान’ का किया विमोचन

Posted by - December 28, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका ‘हमारे…