प्रिया प्रकाश वॉरियर ने फिर मारी आंख

दीपिका पादुकोण का चैलेंज प्रिया प्रकाश ने किया एक्सेप्ट, आंख मारने का Video वायरल

1280 0

नई दिल्ली। प्रिया प्रकाश वॉरियर ने साल 2018 में आंख मारकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनका यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि प्रिया प्रकाश अपनी पहली फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही पॉपुलर हो गईं। वहीं अब साल 2019 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को प्रिया प्रकाश ने अपना ये आइकॉनिक अंदाज़ एक बार फिर रिक्रिएट किया। इसके बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये मज़ेदार वीडियो शेयर किया।

ये एकलौता वीडियो नहीं, बल्कि प्रिया प्रकाश वारियर के और भी कई वीडियोज़ वायरल हो चुके हैं। बता दें कि अभी हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रिया प्रकाश को एक चैलेंज किया था। दीपिका पादुकोण ने अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ के शूट के दौरान प्रिया प्रकाश वारियर के अंदाज में आंख मारती नजर आ आईं है। ये वीडियो दीपिका के #dpisms का तीसरा एपिसोड था। इस वीडियो को प्रिया प्रकाश ने भी हार्ट इमो देकर अपना रिएक्शन दिया।

https://www.instagram.com/p/B6p2szhgCUN/?utm_source=ig_web_copy_link

बता कि प्रिया प्रकाश वारियर का ये आंख मारने का सिलसिला मलयालम फिल्म ‘ओरू अदार लव ‘ के रिलीज होने से पहले शुरू हुआ था।

https://www.instagram.com/p/Be-0hR9jBqT/?utm_source=ig_web_copy_link

यह उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन 26 सेकंड के इस वीडियो ने उन्हें फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही इंटरनेट क्वीन बना दिया था। ये ‘मनिक्य मलाराया पूवी’ सॉन्ग के वीडियो में उनकी आंखों के इशारे ही थे, जिसने पूरे देश को उनका फैन बना दिया था।

https://www.instagram.com/p/BeMoN-HDSmP/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि फिल्म ‘छपाक’ का ट्रेलर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के दिन लॉन्च किया गया था। ‘छपाक’ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। ट्रेलर में दिखाया है कि कैसे मालती अपनी जिंदगी में खुश है। अचानक एक दिन उसकी जिंदगी बदल जाती है जब उस पर एसिड अटैक हो जाता है।

फिल्म में एक एसिड अटैक सरवाइवर और उसके संघर्षों को दिखाया जाएगा। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी। यह फिल्म अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजीः द अनसंग वॉरियर’ से बॉक्स ऑफिस पर टकर देगी।

 

Related Post

मनोज तिवारी के नामांकन में शामिल सपना

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा नेता मनोज तिवारी के नामांकन में शामिल हुईं सिंगर सपना

Posted by - April 22, 2019 0
नई दिल्ली। हरियाणी डांसर सपना चौधरी ने सोमवार यानी आज उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के रोड…
शादी के नाम पर धोखाधड़ी

प्रयागराज : महिला बता किन्नर से करा दी शादी, पत्नी व सास-ससुर पर केस दर्ज

Posted by - February 18, 2020 0
लखनऊ। प्रयागराज में स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) के एक दरोगा ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामला सामने आया है।…