बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' उपदेशों के है विपरीत

प्रियंका से बदसलूकी पर शत्रुघ्न का मोदी पर निशाना,’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ उपदेशों के है विपरीत

808 0

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ यूपी पुलिस ने बीते शनिवार को धक्का-मुक्की की थी। इसको लेकर बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन आया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि “सर, विनम्रता से, मैं आशा करता हूं, कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि शांति, सुरक्षा, एकता के लिए विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा के लिए आपके अच्छे भाव लोगों पर हावी रहें। आपका सबसे चर्चित स्लोगन ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ आपके उपदेशों के विपरीत हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए आगे कहा कि पुलिस ने बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दुर्व्यवहार किया, जो की देश के प्रसिद्ध ‘गांधी नेहरू’ परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ये सब तब हुआ जब वह लखनऊ में CAA विरोध के दौरान मारे गए, गिरफ्तार किए गए परिवारों से मिलने जा रही थीं। इसमें पूर्व आईपीएस के परिवारवाले भी शामिल थे। वह भी लोकतंत्र में, यह सोच भी नहीं सकता कि आम जनता किन परिस्थितियों का सामना करती होगी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले, आपने VIP की सुरक्षा को धीरे-धीरे हटाया व घटाया, लेकिन निश्चित रूप से अपनी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। फिर गांधी परिवार के SPG कवर को हटा दिया और अब आपके सरकार के निर्देशों के तहत यूपी पुलिस ने उनसे इस तरह का दुर्व्यवहार किया है। यह बेहद निंदनीय है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हुए इस बर्ताव के साथ भी वह टू-व्हीलर पर प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ उन लोगों से मिलने गईं। यह आपके जोखिम, कार्रवाई और प्रतिक्रिया के लिए है। ऐसे क्षति नियंत्रण नहीं होता सर। जितना हम न्यू ईयर के नजदीक जा रहे हैं उतनी ही हम अपने हदें पार कर रहे हैं। नए साल में हम सभी के लिए क्या है जो केवल भगवान ही जानता है? लंबे समय तक लोकतंत्र! जय हिन्द। शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related Post

हमारी वायुसेना के अधिकारी तय करते हैं कि वे अच्छे हैं या नहीं, ऐसा ड्रामा करने की जरुरत ही नहीं- खड़गे

Posted by - October 9, 2019 0
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के फ्रांस जाने और शस्त्र पूजा करने पर कांग्रेस ने टिप्पणी की है। कांग्रेस…
करीना कपूर

फैंस के तस्वीर खिंचाने की डिमांड पर भड़की करीना,यूजर्स ने कमेंट कर किया ट्रोल

Posted by - March 11, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। होली का दिन बॉलीवुड सितारों के लिए काफी उल्लास के साथ भरा हुआ था। बॉलीवुड दुनिया में चारों…
faisal Patel meets kejariwal

अहमद पटेल के बेटे ने केजरीवाल से की मुलाकात, ‘आप’ ज्वाइन करने की अटकलें

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने शनिवार को नई दिल्ली में दिल्ली के मुख्यमंत्री…
Kukrail River

एक्शन में सीएम योगी : साबरमती रिवर फ्रंट जैसा मनोरम होगा कुकरैल रिवर फ्रंट

Posted by - June 27, 2024 0
लखनऊ । लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे प्रस्तावित रिवर फ्रंट (Kukrail River Front) अहमदाबाद में स्थित साबरमती रिवर फ्रंट…