सूर्यवंशी

‘सूर्यवंशी’ के प्रोमो वीडियो में दिखा ट्रिपल एक्शन, 2020 में 27 मार्च को होगी रिलीज

932 0

मुंबई। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर काफी व्यस्त हैं। फिल्म में जहां अक्षय कुमार मुख्य किरदार में हैं। तो वहीं ‘सिंघम’ स्टार अजय देवगन और ‘सिंबा’ स्टार रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं। तीनों सितारों को दर्शक पुलिस अफसर के किरदार में काफी पसंद करते हैं।

रोहित शेट्टी की सिम्बा ने शनिवार को एक साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर सुपर कॉप अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। पहली बार तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेताओं द्वारा इंटरनेट पर प्रोमो वीडियो जारी करने बाद यह वायरल हो गया। इसके साथ ही रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। ‘सूर्यवंशी’ 27 मार्च, 2020 को रिलीज होने वाली है।

अभिनेता अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर कर ट्वीट किया-‘रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स ‘सिम्बा’ के 1 साल साल पूरा होने पर पावर-पैक तिकड़ी सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी के साथ जश्न मनाया। #सूर्यवंशी… तैयार हो जाइए … आ रही है पुलिस, 27 मार्च, 2020।

निर्देशक रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक झलक साझा की है कि कैसे कॉप यूनिवर्स सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी अक्षय कुमार के साथ उनकी अगली फिल्म में टकराएगी। सिंघम के साथ शुरू हुई कहानी सिम्बा के साथ खुद के एक ब्रह्मांड में बदल गई और यात्रा सूर्यवंशी के साथ जारी है। आ रही है पुलिस।

अजय देवगन ने ट्वीट किया-‘यह इससे बड़ा नहीं होता। मौज मस्ती, एक्शन और तीन बार मनोरंजन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के हमारी पसंदीदा तिकड़ी सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी के साथ। यहां सिम्बा के एक वर्ष का जश्न मनाया जा रहा है।

https://twitter.com/ajaydevgn/status/1210767777805418496

कैटरीना कैफ ने भी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ एक वीडियो साझा किया। कैटरीना ने फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के रिलीज डेट की घोषणा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा-‘फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 27 मार्च, 2020 को आ रही है।’

https://www.instagram.com/p/B6m3kHgJrvB/?utm_source=ig_web_copy_link

सारा अली खान ने रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। सारा ने सोशल मीडिया पर लिखा-‘सिम्बा का 1 साल …मुझे मौका देने और लगातार समर्थन देने के लिए शुक्रिया रोहित सर। सारा ने कहा कि रणवीर सिंह आप हमेशा मेरे लिए सिम्बा रहेंगे, क्योंकि आप सच में जंगल के राजा हो।

https://www.instagram.com/p/B6melk7J3rb/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में सिम्बा की एक झलक दिखाया गया है। वीडियो में रणवीर सिंह के साथ अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं। सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार, सिम्बा यानी रणवीर सिंह और सिंघम यानी अजय देवगन यहां रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की झलक दिखती है। इस वीडियो के आखिरी में क्लाइमेक्स की झलक दिखाई गई है, जहां पर रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अजय देवगन गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उसके बाद फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज तारीख की घोषणा की गई है।

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ अगले साल 27 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम वीर सूर्यवंशी है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

Related Post

शॉर्ट फिल्‍म ‘चड्डी’

शॉर्ट फिल्‍म ‘चड्डी’ में दिखी महिलाओं की सेक्सुअल फ्रीडम की कड़वी सच्चाई

Posted by - February 22, 2020 0
मुंबई। ‘गंदी बात’, ‘फ्रॉड सइयां’ और ‘इनसाइड एज’ जैसी चर्चित फिल्‍मों के बाद एक्‍ट्रेस फ्लोरा सैनी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।…
अक्षय कुमार

एक्ट्रेस को चुसा हुआ आम न होकर हरा-भरा होना चाहिए ऐसा कहने पर ट्रोल हुए अक्षय

Posted by - October 19, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। जहां बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर चर्चा में हैं।…

दीपिका ने रणबीर कपूर के नाम का RK टैटू हटवाया,बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई फोटो

Posted by - November 21, 2018 0
मुंबई। दीपवीर एक हो गए हैं लेकिन आज भी उनके पुराने रिलेशनशिप की बात उठ ही जाती है.रणबीर जहाँ अनुष्का…

‘बींदणी’ दीपिका सिंह आज हुई इतने साल की, फैमली के साथ यहां मनाया अपना Birthday

Posted by - July 26, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। दिया और बाती’ सीरियल में आईं एक्ट्रेस दीपिका सिंह 26 जुलाई यानी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही…