अनुप्रिया

अनुप्रिया देश की पहली आदिवासी कॉ​मर्शियल महिला पायलट बनीं, पूरा हुआ सपना

831 0

नई दिल्ली। ओडिशा के माओवाद प्रभावित मलकानगिरि जिले की एक आदिवासी लड़की ने सालों पहले आकाश में उड़ने का सपना देखा। उसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़ दी। आखिरकार अपने सपनों को हासिल करके ही दम लिया।

यह कहानी है 23 वर्षीय अनुप्रिया लाकड़ा की है। ओडिशा की अनुप्रिया पहली आदिवासी महिला पायलट बन गई हैं। पायलट बनने की चाह में अनुप्रिया ने सात साल पहले इंजीनिरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़ दी। बता दें कि 2012 में उन्होंने यहां उड्डयन अकादमी में दाखिला ले लिया है। अपनी काबिलियत और लगन के बल पर जल्दी ही वह एक निजी विमानन कंपनी में को-पायलट के तौर पर सेवाएं देने वाली है।

अनुप्रिया के पिता मारिनियास लाकड़ा ओडिशा पुलिस में हवलदार हैं और मां जामज यास्मिन लाकड़ा गृहणी हैं। उन्होंने दसवीं की पढ़ाई कांन्वेंट स्कूल से तथा 12वीं की पढ़ाई सेमिलिदुगा के एक स्कूल से की।

भारत में हर सातवां व्यक्ति मेंटल डिसऑर्डर का शिकार : रिसर्च 

उनके पिता ने बताया कि पायलट बनने की चाह में उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और पायलट प्रवेश परीक्षा की तैयारी भुवनेश्वर से की। उन्होंने बताया कि 2012 में अनुप्रिया ने भुवनेश्वर में पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया। पायलट बनने का उसका सपना हकीकत में बदलने से हम बहुत खुश हैं।

वह एक निजी विमानन कंपनी में को-पायलट के तौर पर सेवाएं देने वाली है। अनुप्रिया के गौरवान्वित पिता ने कहा कि मलकानगिरि जैसे पिछड़े जिले से ताल्लुक रखने वाले किसी व्यक्ति के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं उनकी मां ने कहा कि मैं बहुत प्रसन्न हूं। यह मलकानगिरि के लोगों के लिए गर्व की बात है। उसकी सफलता दूसरी लड़कियों को प्रेरणा देगी।

Related Post

केजरीवाल का नामांकन

केजरीवाल को नामांकन लिए करना पड़ा छह घंटे इंतजार, आप ने बताया बीजेपी की साजिश

Posted by - January 21, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में छह घंटे के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…
राज्यसभा के मार्शल वर्दी पर विवाद

राज्यसभा के मार्शल वर्दी पर विवाद, पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री ने जताया विरोध

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। राज्यसभा के 250वें सत्र के प्रारंभ होने पर आसन का नजारा कुछ बदला सा लग रहा था। यह…

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई दिग्गजों की हुई छुट्टी तो सुप्रियो बोले- इस्तीफा मांगने का तरीका सही नहीं

Posted by - July 8, 2021 0
बबुलीबाबुलीमोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट का विस्तार किया जिसमें कई दिग्गज मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।…

पीएम मोदी 16 फरवरी को वाराणसी से तीन ज्योतिर्लिंग जोड़ने वाली ट्रेन करेंगे रवाना

Posted by - February 14, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 16 फरवरी को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस…

दिल्ली दंगा : जांच को लेकर दिल्ली पुलिस को कोर्ट की फटकार, कहा- बेवजह सजा काट रहे लोग

Posted by - August 30, 2021 0
दिल्ली में पिछले साल हुए दंगो को लेकर दिल्ली की ही एक कोर्ट ने पुलिस जांच को लेकर अधिकारियों को…