शीतलहर का प्रकोप

शीतलहर का प्रकोप : राजधानी का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस

844 0

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत इसके आसपास के शहर में बुधवार को कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण लोग बेहाल रहे। दिल्ली में आज सुबह तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिसम्बर में दर्ज किया गया यह तीसरा सबसे कम तापमान है। इससे पहले 19 दिसम्बर को तापमान 5.2 डिग्री और उसके बाद 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जो दिसम्बर के दूसरे सप्ताह से शुरु हुआ

सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जो दिसम्बर के दूसरे सप्ताह से शुरु हुआ है। वह नए साल में ऐसे ही जारी रहने वाला है। नए साल का आगाज हल्की बूंदाबांदी से हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे और स्मॉग की एक मोटी परत इन समय ऊपरी सतह पर छाई है, जिसकी वजह से सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का मौसम अभी एक हफ्ते तक ऐसा ही बना रहेगा। नए साल की शुरुआत ठिठुरन भरी होगी। न्यूनतम तापमान महज 4 डिग्री रह सकता है।

वायुसेना का फाइटर प्लेन उड़ाएगी अब कांगड़ा की बेटी जूबी कटोच 

पश्चिम विक्षोभ के बीच लंबा गैप होने से शीतलहर का प्रकोप लंबा हो गया

पश्चिम विक्षोभ के बीच लंबा गैप होने से शीतलहर का प्रकोप लंबा हो गया है। इस वजह से बर्फीली हवाएं दिल्ली नहीं आ पाती और लोगों को गिरते तापमान से राहत मिलती है,लेकिन इस बार पूरे दिसम्बर में सिर्फ दो पश्चिम विक्षोभ आए हैं। करीब दस दिन का गैप हो चुका है। 31 दिसम्बर को एक पश्चिम विक्षोभ की वजह से हल्की बारिश की संभावना है। एक जनवरी को भी बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में 1 जनवरी तक दिन के समय ऐसी ही ठंड बनी रहेगी।

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 5.7 डिग्री रहा हो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। आया नगर में न्यूनतम तापमान महज 4.5 डिग्री रहा।

Related Post

CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ का पहला चरण आठ से 11 अप्रैल तक, शिकायताें के लिए लगेंगे समाधान पेटी

Posted by - April 5, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने शुक्रवार की देर शाम सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी करते हुए…
झूठे विज्ञापनों पर लगाम की तैयारी

गोरापन जैसे दावे के झूठे विज्ञापनों पर लगाम की तैयारी, सरकार ले रही है ये बड़ा फैसला

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार फेयरनेस क्रीम को प्रमोट करने वाले, बच्चों की हाइट बढ़ाने वाले और एंटी एजिंग जैसे विज्ञापन…
CM Dhami

खनन विभाग बना उत्तराखण्ड का ‘मॉडल डिपार्टमेंट’ — मुख्यमंत्री ने की विभाग की सराहना

Posted by - October 14, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य के सभी मनरेगा श्रमिकों को…
CM Dhami

वीर बाल दिवस पर सीएम धामी पहुंचे टिहरी, 415 करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं की दी सौगात

Posted by - December 26, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) आज मंगलवार को वीर बाल दिवस के मौके पर नई टिहरी पहुंचे। इस…