टेस्टी रेसिपी

Recipe: टेस्टी और पौष्टिक खाने के लिए जरूर बनाए पालक का चीला

1118 0

लाइफस्टाइल डेस्क। जब भी हम सुबह का नाश्ता बनाने के लिए रसोई में जाते हैं तो आधे समय तो हम बस यही सोचते हैं कि आज क्या बनाए जो टेस्टी और पौष्टिक हो। पौष्टिक इसीलिए हर नाश्ते में हमेशा पौष्टिक चीजों का सेवन करने से ही हम दिन की हेल्दी शुरुआत कर पाएंगे।

इसके लिए अगर आप सुबह से ही कोशिश नहीं करेंगे तो आगे इसे कैरी करना मुश्किल होगा। तो ऐसे में आज हम आपके लिए बहुत ही टेस्टी और पौष्टिक रेसिपी क्लेकर आए हैं। जिसका नाम हैं पालक चीला। तो चलिए जान लेते हैं पालक चीला बनाए की रेसिपी….

सामग्री

बेसन – 1 कप

पालक – 1 कप बारीक कटा हुआतेल – 2 टेबल स्पून

हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई

अदरक – 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआअजवायन – 1/8 छोटी चम्मच

लाल मिर्च – 1 /8 छोटी चम्मच

नमक – स्वादानुसार

बनाने की रेसिपी

सबसे पहले पालक चीला बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को किसी बड़े बर्तन में निकाल लें और इसमें थोड़ा पानी डालकर चमचे से चलाते हुए पतला घोल तैयार करें।

LIVE झारखंड चुनाव परिणाम 2019: भाजपा ने गंवाया सत्ता, हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर आगे

अब इस घोल में हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसमें बारीक कटा हुआ पलक डालकर भी अच्छी तरह मिला लें। अब इस घोल को 10 मिनट तक के लिए ढक कर रख दें ताकि ये फूल जाए।

उसके बाद नॉनस्टिक तवे को गर्म कर इसपर थोड़ा तेल डाल लीजिए। अब तेल को तवे पर चारों ओर फैला दीजिये, और 2 – 3 चमचा चीला बैटर तवे पर डालकर चीले को चमचे से गोल पतला फैलाइए।

चीला के चारों ओर चम्मच से थोड़ा थोड़ा तेल डालिये, और थोड़ा सा तेल चीले के ऊपर भी डाल दीजिये।

तेज और मीडियम गैस पर चीला को नीचे की ओर से हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये, चीला को पलट दीजिये और दूसरी ओर भी ब्राउन चित्ती आने तक सिकने दीजिये, चीला दोनों ओर से सिक गया है, उतार कर प्लेट में रख लीजिये और सारे चीले इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये।

तो अब खाने के लिए बिल्कुल तैयार है आपका पालक चील। इसे आप दही, अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

Related Post

एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण सुरक्षकर्मी ने मांगी आईडी, देखें वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज

Posted by - June 22, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो काफी वायरल तेजी से हो रहा है। दीपिका अपने पापा प्रकाश…

सवर्ण आरक्षण की शर्तों में केंद्र सरकार कर सकती है बदलाव, इस मंत्री ने दिए संकेत

Posted by - January 11, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए लाए गए आरक्षण के दायरे…
दिग्विजय सिंह

भोपाल : दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ बीजेपी का दो वार, कौन बचेगा करना होगा इंतज़ार?

Posted by - April 23, 2019 0
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट से सस्पेंस खत्म नहीं होने का नाम ले रहा है। इस…