कांग्रेस का सत्याग्रह

नागरिकता कानून: कांग्रेस का सत्याग्रह है आज, राहुल-प्रियंका ने लोगों से की ये अपील

840 0

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सोमवार को दिन में सत्याग्रह का आयोजन किया है। जो बीते कल रविवार को दिल्ली पुलिस की इजाजत न मिलने से रद्द कर दिया गया था। सत्याग्रह के लिए कांग्रेस का आज वही कार्यक्रम हैं।

इसमें जनभागीदारी के लिए खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को युवाओं, छात्रों तथा अन्य लोगों से राजघाट पर आने की अपील की है। राहुल और प्रियंका ने लोगों का आह्वान कर उन्हें सत्याग्रह सफल बनाने को कहा है।

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा है कि, ‘प्रिय छात्रों और युवाओं, क्या यह काफी नहीं है कि हम भारत की अनुभूति करें। यह वह समय है जब आपको दिखाना होगा कि आप नफरत के जरिये देश को बर्बाद होने देंगे या नहीं होने देंगे।

LIVE झारखंड चुनाव परिणाम 2019: भाजपा ने गंवाया सत्ता, हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर आगे

‘राहुल ने आगे लिखा, ‘राजघाट पर दिन में तीन बजे मेरे साथ सत्याग्रह में शामिल होइए, ताकि मोदी-शाह की ओर से शुरू की गई नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाए।’

उधर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है।’

उन्होंने कहा, ‘देश को ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति से बचाना है। आइए, आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।’

Related Post

गुजरात से शुरू होगा रिलायंस का ई-कॉमर्स कारोबार-मुकेश अंबानी

Posted by - January 18, 2019 0
गांधीनगर। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने ई-कॉमर्स मॉडल को सबसे पहले गुजरात में आजमाएंगे। अंबानी प्रभावशाली तरीके…
Power

यूपी में हो रही है रिकार्ड विद्युत आपूर्ति, 3 लाख से ज्यादा बदले जा चुके हैं ट्रांसफार्मर

Posted by - June 14, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ रही है। पारा 45-46 के आस पास पहुँच रहा है। ऐसी स्थिति में विद्युत की…
कमल हासन

युवाओं के सवालों को दबाना, लोकतंत्र के खतरे का संकेत: कमल हासन

Posted by - December 17, 2019 0
नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय अभिनेता व मक्‍कल निधि मैय्यम (एमएनएम) के अध्‍‍‍‍‍यक्ष कमल हासन ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर…
बॉलीवुड स्टार गोविंदा

बॉलीवुड स्टार गोविंदा गोरखनाथ बाबा के दर्शन कर, सीएम योगी से की मुलाकात

Posted by - December 29, 2019 0
गोरखपुर।बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने रविवार सुबह गोरखनाथ बाबा के दर्शन किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम योगी…