नीतीश कुमार

नीतीश कुमार बोले- बिहार में नहीं लागू करेंगे एनआरसी

803 0

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह राष्ट्रीय नागरिकता पंजिका (एनआरसी) लागू नहीं करेंगे। यह बात उन्होंने शुक्रवार को इंडियन रोड कांग्रेस में शामिल होने के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कही।

वैसे तो नीतीश ने एक बार पहले ऐसा कहा था कि वह बिहार में एनआरसी लगाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन केन्द्रीय भाजपा नेताओं और मंत्रियों के दबाव में उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध ली थी। स्वयं उनकी पार्टी जदयू के अन्दर भी बेचैनी देखी जा रही थी और एनआरसी के खिलाफ पार्टी के कई नेता सामने आ गये थे।

CAA के विरोध में लड़की ने पुलिस को दिया फूल, तो बॉलीवुड बोला- आदरणीय विद्रोही… 

यहां तक कि जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन वर्मा ने यह मांग करते हुए कि पार्टी इस मामले पर अपना पक्ष साफ करे। उन्होंने जदयू छोड़ने की मंशा भी ज़ाहिर कर दी थी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर खुले तौर पर एनआरसी की मुखालफत कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा था कि मुख्यमंत्री बिहार में एनआरसी लागू नहीं करेंगे।

नीतीश कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूरे देश में एनआरसी और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर जमकर प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। बिहार में भी गुरुवार को विरोधी पार्टियों ने बंद का आयोजन किया था। शनिवार को राजद की अगुवाई में विरोधी दलों का बंद होने वाला है।

नीतीश कुमार ने अपने बयान से अपनी पार्टी का स्टैंड साफ कर दिया है, लेकिन उनके विरोधी कह रहे हैं। हर मामले पर उनका डबल स्टैण्डर्ड होता है। संसद में जदयू ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया था। जदयू का कहना है कि उसको इस कानून से दिक्कत नहीं है, बशर्ते यह एनआरसी के साथ न हो।

Related Post

CM Bhajan Lal

Rising Rajasthan: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जाएगा जर्मनी और यूके के दौरे पर

Posted by - October 14, 2024 0
जयपुर। ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के के तहत विदेशी निवेशकों, कॉरपोरेट जगत और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को प्रदेश में…
CM Bhajan Lal

स्वच्छ एवं निर्बाध ऊर्जा के लक्ष्यों की प्राप्ति हो सुनिश्चित – मुख्यमंत्री

Posted by - August 31, 2025 0
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक…
cm yogi

सीएम अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग से साढ़े सात लाख युवाओं को जोड़ेंगे: सीएम योगी

Posted by - March 5, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हमारी सरकार ने सीएम अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग शुरू की है। इससे प्रदेश…
Priyanka Gandhi on sant Ravidas Temple in Varanasi

Priyanka Gandhi ने संत रविदास के दर पर टेका मत्था, चखा लंगर का स्वाद

Posted by - February 27, 2021 0
वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) संत शिरोमणि रविदास महाराज की 644वीं जयंती के अवसर पर आशीर्वाद…