मिस वर्ल्ड 2019

मिस वर्ल्ड 2019 : भारत की सुमन राव सेकेंड रनर अप बन जताई ये इच्छा

1095 0

नई दिल्ली। मिस यूनिवर्स के बाद शनिवार देर रात मिस वर्ल्ड 2019 की भी घोषणा कर दी गई है। जमैका की टोनी एन सिंह ने दुनियाभर की सुंदरियों को पीछे छोड़ ‘मिस वर्ल्ड 2019’ का खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से राजस्थान की सुमन रतन सिंह राव ने भाग लिया है। वह भले ही खिताब न जीत पाई हों, लेकिन उन्होंने 117 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ तीसरा स्थान हासिल किया है।

मिस वर्ल्‍ड 2019 का समारोह लंदन में आयोजित किया गया

इस प्रतियोगिता में फ्रांस की ओफिली मेजिनो फर्स्‍ट रनर अप और भारत की सुमन राव सेकेंड रनर अप रहीं। मिस वर्ल्‍ड 2019 का समारोह लंदन में आयोजित किया गया था। टोनी एन सिंह ने ये ताज 120 देशों की कंटेस्‍टेंट को पछाड़कर जीता। इस समारोह में भारत का भी बोलबाला रहा है।

69वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के टॉप 5 में सुमन अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। बता दें कि सुमन राव का रिश्ता राजस्थान की मिट्टी से है। इस साल मिस इंडिया का खिताब जितने वाली सुमन के दादा घर राजस्थान के उदयपुर के नजदीक आईडाणा गांव में है। सुमन के पिता का नाम रतन सिंह राव है। उनकी माता का नाम सुशीला कुंवर है। सुमन के दो भाई हैं, जितेंद्र राव और चिराग सिंह राव।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुमन के नाना-नानी अब भी राजस्थान में ही रहते हैं। खास बात है कि सुमन ने मिस इंडिया के लिए अपना ऑडिशन उदयपुर से ही दिया था। इसके बाद वह मिस इंडिया बनीं और मिस वर्ल्ड में भाग ले सकीं।

बता दें कि फिलहाल सुमन का परिवार मुंबई में रहता है। वह अब मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। सुमन के पिता 29 साल पहले अकेले मुंबई गए थे। उन्होंने वहां करोबार शुरू किया। साल 1999 में जब सुमन 13 महीने की थीं, तभी उनके पिता पूरे परिवार को अपने साथ ले गए।

पायल रोहतगी गिरफ्तार, नेहरू परिवार पर विवादित वीडियो बनाने का आरोप 

सुमन की पढ़ाई मुंबई से हुई है। फिलहाल वह मुंबई से ही चार्टर्ड एकाउंटेंट की पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि, वह कभी-कभी अपने गांव आया करती हैं। एक और ख़ास बात है कि सुमन ‘मिस नवीं मुंबई’ बनने से चूक गई थीं।

सुमन न सिर्फ प्रतियोगिता में आगे हैं, बल्कि वह कई और मामले में रूचि रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुमन फिलहाल कथक डांस भी सीख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स में भी काफी रूचि है। वह बॉस्केट बॉल खेले में काफी शानदार खिलाड़ी हैं।

Related Post

सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Case

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

Posted by - July 30, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को…
राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव 2019: मैं कहता हूं- चौकीदार, लोग कहते हैं- चोर है – राहुल गांधी

Posted by - May 3, 2019 0
रीवा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रीवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना…
sahid kapoor wife meera

जानिए पति शहीद कपूर को मीरा राजपूत इस नाम से पुकारती है, यह जानकर आप भी देंगे मुस्कुरा

Posted by - August 29, 2020 0
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक हैं। मीरा संग शाहिद ने साल 2015 में…
बांग्लादेश विदेश मंत्री की यात्रा

विजय दिवस के कारण बांग्लादेश विदेश मंत्री की यात्रा टली : विदेश मंत्रालय

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। बांग्लादेश ने स्पष्ट किया है कि विदेशमंत्री अब्दुल मोमिन की शुक्रवार से शुरू हो रही अपनी भारतीय यात्रा…