कॉमेडी किंग

सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को बेटी के जन्म पर दी बधाई, तो कॉमेडी किंग बोले…

787 0

नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के घर में बीते दिनों एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इसके बाद चारों ओर से कॉमेडी किंग को खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं। कपिल शर्मा शो में डॉ गुलाटी बनकर दर्शकों को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर ने भी उनको बधाई दी है।

https://twitter.com/KapilSharmaK9/status/1205581754192384000

अब इस पर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का रिएक्शन आ गया है। उन्होंने सुनील ग्रोवर के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए लिखा: ‘थैंक्यू पाजी प्यार और शुभकामनाएं। कपिल शर्मा ने इस तरह सुनील ग्रोलर को धन्यवाद कहा है। इनका ट्वीट खूब वायरल है।

बता दें कि कामेडियन सुनील ग्रोवर ने ट्वीट कर लिखा था कि बधाई हो, ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। सुनील ग्रोवर के इस रिएक्शन ने लोगों को काफी हद तक हैरान करके रख दिया था। बता दें कि ‘द कपिल शर्मा शो’ के पिछले सीजन के दौरान ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच नोक-झोंक हो गई थी, जिसके बाद से सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया। यहां तक कि इस बार भी उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ में आने की सभी अटकलों को दूर करते हुए कहा था कि मैं परेशान हो चुका हूं।

सुनील ग्रोवर के अलावा टीवी एक्टर अली असगर ने भी कपिल शर्मा को बेटी के आने पर बधाई दी थी। इनके अलावा टाइगर श्रॉफ, कियारा अडवाणी, यो यो हनी सिंह जैसे कई कलाकारों ने भी कपिल शर्मा को बेटी के जन्म पर शुभकामनाएं दीं थी। बता दें कि बीते सोमवार को कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी खुद कॉमेडी किंग ने ट्वीट कर दी थी।

Related Post

'Street Dancer 3D'

‘Street Dancer 3D’ है शानदार, डांस के जरिए दर्शकों को बोल्ड करेंगे वरुण-श्रद्धा

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ शुक्रवार 24 जनवरी को रिलीज हो रही है।…
‘भाई भाई’ का नया सॉन्ग

अगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान की ‘इंशाअल्लाह’ फिल्म, नजर आएगी यह एक्ट्रेस

Posted by - June 7, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इस साल की शुरुआत में अपने बर्थडे पर फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की घोषणा…
कार्टोसैट-3 लॉन्च

कार्टोसैट-3 लॉन्च : अंतरिक्ष में भारत की ‘आंख’ स्थापित, दुश्मन की गतिविधि पर रहेगी नजर

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। अंतरिक्ष में भारत की आंख कहे जाने वाले कार्टोसैट सीरीज के नवीनतम उपग्रह कार्टोसैट-3 बुधवार को सफलतापूर्वक अपनी…