मिस यूनिवर्स 2019

Miss Universe 2019: हॉट महिलाओं की लिस्ट में से एक हैं भारत की ये वर्तिका सिंह

1172 0

लाइफस्टाइल डेस्क। अमेरिका के अटलांटा में हुई मिस यूनिवर्स 2019 की प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने यह खिताब जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में कुल 90 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत की वर्तिका सिंह भी मजबूत दावेदार बनकर उभरीं।

वर्तिका ने इस प्रतियोगिता में भारत के कई रंगों को अपने परिधान के जरिए दिखाया। वर्तिका कास्ट्यूम राउंड में भारतीय पारंपरिक ड्रेस पहन रैंप वॉक करती दिखीं। वर्तिका सिंह टॉप 20 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं।

ये हैं वर्तिका सिंह

वर्तिका सिंह ने 2015 में उन्होंने फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया का खिताब भी जीता। इसके बाद इन्हें पोषण और सेहत के लिए शुरू किए गए अभियान उत्तर प्रदेश और मेरा लखनऊ का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया।

Flashback 2019 : ग्रेटा थनबर्ग को टाइम पत्रिका की ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ बनीं

वर्तिका को मिस इंडिया की प्रतियोगिता में मिस डीवा 2019 का खिताब मिला था। इसके बाद वो 68वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचीं। वर्तिका कॉस्ट्यूम राउंड तक पहुंच गई थीं। इसके  बाद जब स्विमसूट राउंड के लिए टॉप 10 प्रतिभागियों के नाम का एलान किया गया तो वर्तिका इसमें जगह नहीं बना पाईं।

स्टाइलिश वर्तिका को जीक्यू इंडिया ने 2016 की सबसे हॉट महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था। वर्तिका ने क्लीनिकल न्यूट्रिशन और डाइटेटिस में स्नातक किया है जबकि पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स की डिग्री ली है।

Related Post

CM Bhajan Lal

राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खुलेंगे अटल ज्ञान केन्द्र : भजनलाल शर्मा

Posted by - December 25, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म…