चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 की तैयारियों में जुटा ISRO, केंद्र सरकार से मांगे 75 करोड़

885 0

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अब चंद्रयान-3 की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए ISRO ने केंद्र से 75 करोड़ रुपये की मांग की है। यह राशि ISRO के वर्तमान बजट से अलग है, जिससे इसरो अपने तीसरे महत्वकांक्षी मून मिशन को अंजाम देगा।

एक रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान-3 को इसरो नवंबर 2020 में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस अभियान की मदद से इसरो चंद्रयान-2 के दौरान पूर्व निर्धारित अपनी खोज प्रक्रिया को जारी रखने की कोशिश करेगा।

साल 2019-2020 के लिए इसरो का कुल बजट 666 करोड़ रुपये

चंद्रयान-3 के लिए ISRO ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट के प्रावधानों के तहत इस धनराशि की मांग की है। इसमें से 60 करोड़ रुपये मशीनरी, उपकरण और अन्य पूंजीगत काम में खर्च होंगे। जबकि, शेष 15 करोड़ रुपये राजस्व व्यय के तहत मांगे गए हैं।चंद्रयान-3 के लिए इसरो ने कितनी राशि की मांग की है वह उसके कुल बजट का लगभग 11 फीसदी हिस्सा है। बता दें कि साल 2019-2020 के लिए इसरो का कुल बजट 666 करोड़ रुपये है।

सर्दियों में गरम पानी से करें तौबा, नहीं तो इन परेशानियों का बनेगा कारण 

इसरो ने 666 करोड़ में से 8.6 करोड़ रुपये 2022 के प्रस्तावित ह्यूमन स्पेसफ्लाइट प्रोग्राम, 12 करोड़ स्मॉल सैटलाइट लॉन्च वीइकल और 120 करोड़ लॉन्चपैड के डिवेलपमेंट के लिए मांगे गए हैं। सबसे ज्यादा डिमांड यूआर राव सैटलाइट सेंटर और सतीश धवन स्पेस सेंटर के लिए की गई है। दोनों के लिए 516 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।

चंद्रयान 2 नहीं कर सका था साफ्ट लैंडिंग

बता दें कि इससे पहले इसरो चंद्रयान और चंद्रयान-2 मिशन पर काम कर चुका है। चंद्रयान में जहां सिर्फ एक ऑर्बिटर चांद तक भेजा गया था, वहीं चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर के साथ लैंडर और रोवर भी भेजे गए थे। इसरो का मिशन लैंडर को चांद की सतह पर लैंड कराना था लेकिन क्रैश लैंडिंग के कारण उस मिशन का यह हिस्सा सफल नहीं हो सका था। हालांकि, ऑर्बिटर चांद की कक्षा में चक्कर काट रहा है और अपना काम सही से कर रहा है।

Related Post

cm dhami

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना का 7953 छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

Posted by - May 18, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना (जूनियर स्तर) ( Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana)…
RAHUL GANDHI

ऑक्सीजन और ICU बेड की कमी से हो रही लोगों की मौत, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ये ट्वीट महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अस्पताल में आग लगने से…
DM Savin Bansal

प्रशासन आपको दे सकता है मैन मटिरियल मशीनरी, सेवा की लौ लगाना आपकी अन्दरूनी जिम्मेदारीः डीएम

Posted by - May 8, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर एवं विकासनगर…