जावड़ेकर

भारतीय अध्ययन में प्रदूषण से उम्र कम होने की बात नहीं आई सामने: जावड़ेकर

903 0

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय अध्ययनों में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, जिससे यह पता चलता है कि प्रदूषण से लोगों की उम्र कम नहीं होती है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस की सदस्य काकोली घोष दस्तीदार के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह टिप्पणी की है।

जावड़ेकर ने कहा कि बेवजह डर का माहौल पैदा नहीं करना चाहिए

जावड़ेकर ने कहा कि बेवजह डर का माहौल पैदा नहीं करना चाहिए। भारतीय अध्ययन में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई कि प्रदूषण से उम्र कम होती है। काकोली घोष ने सवाल किया था कि कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि प्रदूषण से साढ़े चार साल उम्र कम हो रही है। उन्होंने पूछा ऐसे में सरकार क्या कदम उठा रही है?

‘दबंग 3’ का ‘नैना लड़े’ गाने में दिखी मासूम मुहब्बत, लोगों को खूब भाया 

कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई ने कहा कि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पुराने कानूनों में संशोधन होना चाहिए

कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई ने कहा कि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पुराने कानूनों में संशोधन होना चाहिए। जिस पर जावड़ेकर ने कहा कि इस सुझाव पर विचार किया जा सकता है। वहीं जिन अध्ययनों में ऐसा जिक्र है भी वे पहली पीढ़ी के आंकड़ों पर आधारित नहीं हो सकते। जावड़ेकर ने सदन में बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) शुरू किया है जिसमें पूरे देश में वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान करेगा। इसके तहत तहत, विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के तहत परिवेशी वायु गुणवत्ता के आंकड़ों के आधार पर 102 गैर-प्राप्ति शहरों की पहचान की गई है। इन शहरों के लिए अलग अलग एक्शन प्लान को भी मंजूरी दी गई है।

Related Post

PM Modi

पीएम मोदी ने 34 सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - October 21, 2022 0
देहारादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को सीमा पर स्थित उत्तराखण्ड के माणा गांव में आयोजित कार्यक्रम में…
CM Dhami

परियोजना प्रबंधन की कला सीखनी है तो गडकरी जी से बेहतर कोई शिक्षक नहीं हो सकता: धामी

Posted by - June 3, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की और…
जोंटी रोड्स

जोंटी रोड्स ने गंगा में लगाई डुबकी, इस कैप्शन के साथ शेयर की फोटो

Posted by - March 4, 2020 0
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने अपने टि्वटर हैंडल पर गंगा में डुबकी लगाते हुए…
healthcare.

रोड एक्सीडेंट के केस में गोल्डन ऑवर में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड किये जा रहे अपग्रेड

Posted by - March 30, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में रोड एक्सीडेंट (Road Accident) में कमी लाने और घायलों को…