आईटीबीपी जवानों में खूनी संघर्ष

छत्तीसगढ़ : आईटीबीपी कैंप में जवानों में खूनी संघर्ष में छह की मौत, कई घायल

807 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर में बुधवार सुबह नौ बजे आईटीबीपी के कड़ेनार कैंप में जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में छह जवानों की मौत हो गई है। जवानों ने एके 47 से एक-दूसरे पर हमला किया। इस झड़प में कई जवान घायल हो गए हैं। इसकी पुष्टि आईजी पी.सुंदरराज ने की है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

आईजी सुंदरराज ने बताया है कि मौके पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल और गंभीर रूप से घायलों को रायपुर भेजा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि दो- तीन दिन से जवानों में विवाद हो रहा था। बताया गया है कि फायरिंग की शुरुआत करने वाले जवान की भी मौत हो गई है। पहले हमला करने के बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इस बीच घायल जवानों के लिए हेलीकाप्टर को रवाना किया गया है। घटना की सूचना पाकर आईटीबीपी के शीर्ष अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। नारायणपुर की पुलिस टीम भी रवाना हुई है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि इसकी वजह छुट्टी तो नहीं ही होगी। जवानों की छुट्टी तय रहती है। उन्होंने बताया कि जवानों छुट्टी के लिए रोका नहीं जाता है।

मॉब लिंचिंग पर गठित कमेटी देगी आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव के सुझाव : अमित शाह 

आईटीबीपी के अधिकारियो ने बताया कि इस मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जिस कैंप में यह घटना हुई है, उसके आसपास स्थित जवानों की बैरक में पूछताछ की जा रही है। इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घटना के पीछे क्या मुख्य वजह रही है? घायल जवान अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। आपसी नोकझोंक हुई है या कोई दूसरी वजह है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर के रामकृष्णा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त ये घटना हुई, तब दूसरे जवानों के पास हथियार नहीं थे। रहमान के पास पहले से ही एके 47 थी या वह सुबह ही उसे अपने पास लाया था, यह पता लगाया जा रहा है।

Related Post

बिहार चुनाव में छुपाए उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड, SC ने भाजपा-कांग्रेस सहित 9 दलों पर ठोका जुर्माना

Posted by - August 11, 2021 0
बिहार विधानसभा चुनाव में कई राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास सार्वजनिक नहीं करने के मामले में सख्त…
इलेक्टोरल बॉन्ड्स

मोदी सरकार की इलेक्टोरल बॉन्ड्स योजना है, कालेधन को सफेद करने का तरीका : सुप्रीम कोर्ट

Posted by - April 11, 2019 0
नई दिल्ली। इलेक्टोरल बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार की भारी किरकिरी हुई है।  कोर्ट ने गुरुवार को कहा…
High court

यूपी सरकार के जवाब से असंतुष्ट हाईकोर्ट, मुख्य सचिव से कोरोना पर मांगा हलफनामा

Posted by - March 17, 2020 0
लखनऊ। कोरोनावायरस से निपटने की तैयारी मामले में हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के जवाब से अंतोष जाहिर किया है। बता…
CM Dhami

राखी, राहत और रिश्ता – आपदा के बीच मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक दृश्य

Posted by - August 8, 2025 0
धराली (उत्तरकाशी): उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे…

करतारपुर कॉरिडोर: उद्घाटन से पहले पंडाल में भरा पानी, ठहरने के लिए तलाशी जा रही अन्य जगहें

Posted by - November 8, 2019 0
डेरा बाबा नानक। करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन होने में कुछ घंटे रह गए हैं कि इसी बीच द्घाटन स्थल पर…