झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव : पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर 62.87 फीसदी मतदान

827 0

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में शनिवार को 13 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। दोपहर तीन बजे तक 62.87 फीसदी वोटिंग हुई। पहले चरण में कुल 37,83,055 मतदाताओं ने 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। चुनाव में लगे अधिकारियों के मुताबिक कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं भी हुई है।

यह आंकड़ा दोपहर तीन बजे का है। इसमें बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि तीन बजे मतदान केंद्र पहुंचे वोटरों की संख्या की गणना अभी नहीं की गई है। दोपहर एक बजे तक चतरा जिले में 46.21 फीसदी, गुमला में 27.49 फीसदी, लोहारदंगा में 48.72 फीसदी, लातेहार में 48.87 फीसदी, पलामू में 59.15 फीसदी और गढवा में 49.78 फीसदी मतदान हो चुका था।

झारखंड चुनाव : पहले चरण में 13 सीटों पर एक बजे तक 46.83 फीसदी मतदान

झारखंड में शनिवार को विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार केएम त्रिपाठी द्वारा बंदूक लहराए जाने पर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बंदूक दिखाकर अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है। लेखी ने कहा कि यह पहले भी बूथ लूटने और धमकाकर वोट लेने की राजनीति करते रहे हैं।

हेमंत सोरन के आदिवासियों को लेकर दिए गए उनके हालिया बयान पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, इन्होंने सीएम रहते हुए आदिवासियों के लिए क्या किया ? आदिवासियों के नाम पर अपनी तिजोरियां भरीं। झारखंड के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

Related Post

Suspended

रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड

Posted by - June 19, 2025 0
पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लॉक स्थित वड्डाखाल क्षेत्र में बिजली की लाइन पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन की करंट…
Bandaru Dattatreya

रैडक्रास सोसायटी के सभी स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव के सच्चे दिल से निभाए अपना दायित्व

Posted by - May 8, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya ) ने कहा कि समाज में रह रहे दीन-दुखी, जरूरतमंद, बेसहारा, गरीब…
Solar Pump

बरेली के किसानों पर मेहरबान योगी सरकार, भारी छूट पर मिलेंगे 1002 सोलर पंप

Posted by - November 27, 2025 0
बरेली। योगी सरकार (Yogi Government) ने बरेली के अन्नदाता किसानों को बड़ी सौगात दी है। किसानों की समृद्धि और सिंचाई…