राजनाथ सिंह

पाकिस्तान भारत से आतंकवाद के सहारे लड़ रहा है छद्म युद्ध : राजनाथ सिंह

748 0

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 137वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के सहारे भारत से छद्म युद्ध लड़ रहा है, लेकिन आज मैं यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि वह इस युद्ध में कभी भी जीत नहीं सकता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक जगत में पाकिस्तान का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है, इसका बड़ा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री की कुशल कूटनीति को जाता है।

रक्षामंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को 1948 से लेकर 1965, 1971 और 1999 से यह मालुम हो गया था कि वह किसी भी परम्परागत या सीमित युद्ध में भारत के खिलाफ जीत नहीं सकता है। जिसके बाद उसने आतंकवाद के जरिए छद्म युद्ध का रास्ता चुना है और मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ आपसे कह सकता हूं कि पाकिस्तान को हार के सिवाय कुछ नहीं मिलेगा।

सिंह ने कहा कि भारत के अन्य देशों के साथ हमेशा शिष्ट और मैत्रीपूर्ण रिश्ते रहे हैं। भारत की अपने क्षेत्र से अतिरिक्त कोई महत्वाकांक्षा नहीं रही, लेकिन अगर उसे उकसाया गया तो वह किसी को नहीं बख्शेगा।

उन्होंने कहा कि हम देश की संप्रभुत्ता और लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अगर कोई हमारी धरती पर आतंकवादी शिविर चलाता है या कोई हमला करता है। तो हम जानते हैं कि मुंहतोड़ जवाब कैसे दिया जाता है?

Related Post

CM Nayab Singh Saini

पिछले वर्ष की तरह बाढ़ के हालात हुए तो दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा: सीएम सैनी

Posted by - June 11, 2024 0
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh)  ने बाढ़ रोकथाम की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में निर्देश दिए…
Anand Bardhan

विजनिंग अभ्यास भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक निवेश: आनन्द बर्द्धन

Posted by - June 16, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) एवं सेतु आयोग के सीईओ शत्रुघ्न सिंह ने विकसित उत्तराखण्ड विजन 2047 कार्यशाला…
Satyendra Jain

जेल में गुजरेंगे सत्येंद्र जैन के दिन, कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित

Posted by - June 14, 2022 0
नई दिल्ली: दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) राष्ट्रीय राजधानी में विशेष CBI अदालत के रूप में अपनी जमानत…
BIMARU State

यूपी ने मिटाया ‘बीमारू राज्य’ का दाग, योगी के नेतृत्व में यूपी ने दुनिया को दिखाया विकास का नया मॉडल

Posted by - January 21, 2026 0
लखनऊ। हर वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल प्रदेश के गठन की स्मृति…