भाजपा के खिलाफ बयानबाज़ी पड़ी महंगी,राहुल की फटकार के बाद मांगी माफ़ी

1131 0

नई दिल्ली। चुनावों के दौर में सभी राजनेता एक दूसरे पे आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वही एक दूसरे के खिलाफ बयानबाज़ी करते भी नज़र आ रहे हैं,इसी के चलते राजस्थान के नाथद्वारा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी फंस गए हैं। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के नाथद्वारा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी द्वारा की गई जातिगत टिप्पणी पर राहुल गांधी ने ऐतराज जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ” सीपी जोशी जी का बयान कांग्रेस के आदर्शों के विपरीत है।”

गौरतलब है कि बुधवार को सीपी जोशी ने नाथद्वारा के सेमा गांव में चुनावी सभा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा, “ऋतंभरा और मोदी की जाति क्या है, ये हिंदू धर्म के बारे में कैसे बात करते हैं? इस देश में अगर धर्म के बारे में कोई जानता है तो पंडित जानता है। अजीब देश हो गया है। उमा भारती लोधी समाज की हैं और वो हिंदू धर्म की बात कर रही हैं।” हालांकि बाद में जोशी ने बयान पर माफी मांग ली।

जोशी यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने भाजपा पे निशाना साधते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल नेहरू की कैबिनेट में थे। पटेल जी की भारत के एकीकरण की योजना को नेहरू का समर्थन प्राप्त था। पटेल ने नेहरू की सहमति के बिना कुछ भी नहीं किया। वर्तमान में इन भाजपा के लोगों ने गलतफहमी फैला दी है कि दोनों एक साथ नहीं थे। जोशी ने कहा कि वे भाजपा कहते हैं कि कांग्रेसी हिंदू नहीं हैं। आखिर किसने इन्हें सर्टिफकेट जारी करने का अधिकार दिया? क्या उन्होंने एक भी विश्वविद्यालय खोला है? अगर धर्म के बारे में कोई जानता है तो वह सिर्फ उनके पंडित/ ब्राह्मण हैं।

Related Post

अधीर रंजन

अधीर रंजन ने पीएम मोदी और गृहमंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़की बीजेपी

Posted by - December 1, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को एनआरसी मुद्दे पर बड़ा विवादित…

भाजपा ने भगवा रंग चुराया, लोगों को चुराकर अपनी पार्टी में शामिल किया, कार्टून विवाद के बीच बोले टिकैत

Posted by - July 31, 2021 0
किसान नेता राकेश टिकैत ने हाल ही में यह ऐलान किया है कि किसान दिल्ली की तरह ही लखनऊ के…
Nipun

उप्र में दिसंबर तक 44 हजार से अधिक स्कूल और 75 ब्लॉक बनाए जाएंगे निपुण

Posted by - March 19, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बेसिक शिक्षा…
CM Yogi

बिहार के नौजवान को मस्त और माफिया को पस्त कर देगी एनडीए सरकार- योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 8, 2025 0
गयाजी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिहार के अतरी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी रोमित कुमार के समर्थन में…