साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- प्रज्ञा ठाकुर हैं तो बीजेपी को दुश्मनों की जरूरत नहीं…

828 0

नई दिल्ली। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में चर्चा के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर एक बार फिर विवाद मोल ले लिया है। उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब तक वह बीजेपी में हैं पार्टी को विपक्ष और दुश्मनों की कोई जरूरत नहीं है।

ओनिर ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर निशाना साधते हुए लिखा कि उन्हें पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर आया ओनिर का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर फिल्मी दुनिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश कर ओनिर खूब सुर्खियां बटोरते हैं।

वहीं, प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बात करें तो जब लोकसभा में द्रमुक सदस्य ए राजा ने चर्चा में भाग लेते हुए नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया। इस पर प्रज्ञा अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और कहा कि ‘देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए’। इससे पहले भी भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर विवादों में रह चुकी हैं।

Related Post

Rajveer Deol

सनी देओल के बेटे राजवीर इस फिल्‍म से करने जा रहे डेब्यू, दादा धमेंद्र ने लिखी ये इमोशनल पोस्‍ट

Posted by - March 31, 2021 0
मुंबई । सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल (Rajveer Deol) राजश्री प्रोडक्शंस की आने वाली प्रेम कहानी से अपना…
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

पूर्वी उत्तर प्रदेश की लाइफ लाइन बनेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - February 11, 2020 0
सुलतानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वी उत्तर प्रदेश की लाइफ लाइन बनने जा रहा है। उन्होंने…
कपिल शर्मा शो

कपिल शर्मा शो : क्या वापस आ रहे हैं सुनील ग्रोवर ? Viral वीडियो पर उठा सवाल

Posted by - August 17, 2019 0
मुम्बई। बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कपिल शर्मा से झगड़े…