अमृतसर के निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमले की साजिश आईएसआई ने रची-मुख्यमंत्री अमरिंदर

1148 0

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर के निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमले के एक आरोपी के बारे में बताया जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमले के पीछे कोई धार्मिक एंगल नहीं है। यह पूरी तरह से आतंकी वारदात है। उन्होंने कहा कि इस हमले की साजिश आईएसआई ने रची।

अमरिंदर ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि,” हरमीत सिंह ‘पीएचडी’ उर्फ हैप्पी केवल मोहरा है, जिसका इस्तेमाल आईएसआई कर रही थी। जिस तरह के ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था , उससे लगता है कि ये दूसरे मॉड्यूल से लिया गया था। इसका इस्तेमाल कश्मीर में सुरक्षा बलों के खिलाफ किया जाता है। पाकिस्तान के हथियार कारखाने में इसे बनाया गया था और ये छर्रों से भरा हुआ था।”

दरअसल, पिछले दिनों पटियाला से आतंकी संगठन खालिस्तान गदर फोर्स से जुड़े शबनमदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था। वह युवकों को आतंकी बनने के लिए उकसाता था और हैप्पी के संपर्क में था।

अमरदिंर ने कहा, “मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि पुलिस ने दो आरोपियों में से एक 26 साल के बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उसका नाम अवतार सिंह है। निरंकारी भवन पर हमला इसलिए किया गया, क्योंकि वह आसान टारगेट था। हमारे पास पहले भी दूसरी संस्थाओं पर हमले की सूचना थी, लेकिन हमने सुरक्षात्मक कदम उठाए और इन्हें नाकाम कर दिया।”

सत्संग के दौरान ग्रेनेड से हुआ था हमला

राजासांसी स्थित निरंकारी भवन में रविवार को ग्रेनेड से किए गए हमले और गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी। हमले के वक्त सत्संग चल रहा था और वहां करीब 250 लोग मौजूद थे।

Related Post

CM Yogi distributed appointment letters

सीएम योगी ने 795 अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- यूपी में कार्य करना गर्व की बात

Posted by - April 5, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 2017 के पहले चयन आयोगों पर सवाल उठते थे, युवाओं को…
कोरोना संकट

बीजेपी को अखिलेश यादव की खुली चुनौती, विकास के मुद्दे बहस के लिए हम तैयार

Posted by - January 22, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि…
Bangladesh Attack in Temple

PM मोदी का दौरा खत्म होते ही बांग्लादेश के मंदिरों और ट्रेनों पर हमला, हिंसक प्रदर्शन में 10 की मौत

Posted by - March 28, 2021 0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की यात्रा खत्म होने के बाद ही बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर…