महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण

महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण के खिलाफ SC पहुंची शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस!

817 0

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। तीनों दलों ने राज्यपाल के फैसले को असंवैधानिक करार देने की मांग है।

https://twitter.com/ReporterAnkitG/status/1198234954678751232

इसके साथ ही कहा है कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया जाए। शिवसेना के एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय में राज्यपाल के खिलाफ एक रिट याचिका दायर की है।

आठ विधायकों ने अजित पवार का साथ छोड़ा, शरद पवार की बैठक में पहुंचे

बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार सुबह देवेंद्र फडणवीस के साथ-साथ एनसीपी के बागी नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। अजित पवार के फैसले पर शरद पवार ने कहा कि बीजेपी के साथ जाने का फैसला उनके भतीजे का व्यक्तिगत निर्णय है न कि पार्टी का है। राजभवन में तड़के हुए शपथ ग्रहण समारोह के बारे में लोगों को आभास भी नहीं हुआ।

राज्य में राष्ट्रपति शासन हटाने के तुरंत बाद शपथ ग्रहण समारोह हुआ। महाराष्ट्र में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्र का शासन हटाने के लिए घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए और इस संबंध में एक गजट अधिसूचना तड़के पांच बजकर 47 मिनट पर जारी की गयी।

Related Post

yogi

योगी सरकार, 8 साल- बेमिसाल: ‘सर्वोत्तम प्रदेश’ के साथ ‘हरित प्रदेश’ हुआ उत्तर प्रदेश

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सुशासन व सुदृढ़ कानून व्यवस्था की बदौलत एक तरफ उत्तर प्रदेश को जहां…
CM Nayab Singh Saini

नशा मुक्ति अभियान में खापों की मदद लेगी सरकार, सीएम ने चंडीगढ़ बुलाए खाप नेता

Posted by - April 25, 2025 0
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने शुक्रवार को कहा कि खाप पंचायतें युवाओं को पूरे…
Anand Bardhan

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

Posted by - May 29, 2026 0
देहरादून। प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की उपलब्धता तथा कीमतों को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand…
cm yogi

सत्ता में मौका मिलने पर सिर्फ परिवार के बारे में ही सोचते हैं देश तोड़क तत्व : सीएम योगी

Posted by - December 9, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज और देश को विभाजित करने…