आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा ने VIDEO शेयर कर कहा बीजेपी ने शिवसेना को ऐसे दी पटखनी

829 0

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार का दिन बड़ा बदलाव का रहा है। शुक्रवार देर रात तक कांग्रेस -एनसीपी और शिवसेना सरकार बनाने का दावा करते रहे। उधर देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर नई सरकार का गठन कर लिया है। अजित पवार की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद शिवसेना के सारी कोशिशें धरी की धरी रह गईं। महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

आनंद महिंद्रा में जो वीडियो शेयर किया है वह एक कबड्डी मैच का है। वीडियो में एक खिलाड़ को पकड़ने से कैसे बाजी पलट गई दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के साथ महिंद्रा ने लिखा है कि क्या आप सोचते हैं कि महाराष्ट्र में जो हुआ उसे समझाने का इससे अच्छा तरीका कोई और हो सकता है? महाराष्ट्र में शनिवार सुबह भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई।

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को 15 नवंबर को शेयर किया था। उस समय उन्हें ये वीडियो इस संदेश के साथ मिला था कि विपरीत परिस्थिति में भी आखिरी पल तक उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। विफलता को सफलता में बदलना संभव है। इस वीडियो को अब तक सवा दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।  आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए प्रतियोगिताएं भी कराते हैं।

Related Post

AK Sharma

रामोत्सव 2024: अयोध्या में ऊर्जा मंत्री और यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने विद्युत व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक

Posted by - January 13, 2024 0
अयोध्या । योगी सरकार (Yogi Government) 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के अवसर पर उच्च कोटि…
Urmila Matondkar

उर्मिला मातोंडकर बनीं शिवसैनिक, उद्धव ठाकरे ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Posted by - December 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar)  महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना का मंगलवार को दामन थाम लिया है। उन्होंने…