लेफ्टिनेंट शिवांगी

लेफ्टिनेंट शिवांगी बनेंगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट

1071 0

नई दिल्‍ली। भारतीय नौसेना को जल्द ही पहली महिला पायलेट मिलने वाली है। लेफ्टिनेंट शिवांगी दो दिसंबर को पहली महिला पायलेट के रूप में ज्वाइन करेंगी। शिवांगी फिक्स्ड विंग डोर्नियर सर्विलांस विमान उड़ाएंगी। वह कोच्चि में ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल होंगी।

शिवांगी बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल से की है। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद शिवांगी ने सिक्किम मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया है।

भारतीय नौसेना अकादमी में शिवांगी को 27 एनओसी कोर्स के तहत एसएसी (पायलट) के तौर पर शामिल किया गया था। उन्हें पिछले साल जून में वाइस एडमिरल ए.के. चावला ने औपचारिक तौर पर नौसेना का हिस्सा बनाया था। अब शिवांगी सर्विलांस विमान उडाएंगी। ये सर्विलांस विमान कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजे जाते हैं। इसमें एडवांस सर्विलांस राडार, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और नेटवर्किंग जैसे कई उपकरण मौजूद होते हैं।

बता दें कि इस साल भावना कांत भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट बनी थीं, जिन्होंने सभी प्रशिक्षण क्वालीफाई किए थे। भावना के अलावा मोहना सिंह और अवनी चतुर्वेदी भी फाइटर पायलट बनी थीं। इसके अलावा भारतीय सेना में 100 महिला सैनिकों का पहला बैच 2021 में शामिल हो सकता है। इन महिला सैनिकों को भारतीय सेना के कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में कमीशन किया जाएगा।

Related Post

Prashant Kishor

सोनिया गांधी के ऑफर को प्रशांत किशोर ने ठुकराया, अटकलों पर लगाया पूर्ण विराम

Posted by - April 26, 2022 0
नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के कांग्रेस में शामिल होने की सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लग…
state language policy

राज्य सरकार प्रदेश भाषा नीति बनाने के लिए है अग्रसर : प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित

Posted by - December 24, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के नियंत्रणाधीन कार्यरत स्वायत्तशासी संस्था है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा…
हंस राज हंस

नॉर्थ-वेस्ट सीट से उदित राज को बड़ा झटका, बीजेपी ने हंसराज हंस को बनाया प्रत्याशी

Posted by - April 23, 2019 0
नई दिल्ली। तीसरे चरण के चुनाव के बीच दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट सीट से बीजेपी के वर्तमान सांसद उदित राज को…