पानीपत के गाने का टीजर जारी

‘पानीपत’ के गाने का टीजर जारी, फिल्म आगामी छह दिसंबर को होगी रिलीज

889 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और अभिनेत्री कृति सनन की फिल्म पानीपत आगामी 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म के दूसरे गाने की झलक शेयर की है। शनिवार को पूरे गाने को लांच किया जाएगा। अर्जुन कपूर और कृति सनन ने फिल्म पानीपत के नए गाने ‘मन में शिवा’ का एक टीज़र शेयर किया, साथ ही यह भी बताया कि पूरा गाना शनिवार को रिलीज़ होगा।

https://www.instagram.com/p/B5KF7y9gl2x/?utm_source=ig_web_copy_link

इस टीज़र में युद्ध की तैयारी करते अर्जुन कपूर को देखा जा सकता है। इसमें अर्जुन कपूर ने पारंपरिक मराठा अंदाज में ड्रेसिंग की हैं। उनके चेहरा गंभीर और दृढ़ संकल्प से भरा हुआ है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सदाशिव राव भाऊ लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले वह अपने लोगों के साथ भगवान शिव और छत्रपति शिवाजी महाराज की आराधना कर रहे हैं। फिल्म पानीपत का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। अर्जुन कपूर इसमें सदाशिव राव भाऊ के रूप में नजर आ रहे हैं। जिन्होंने अफगान राजा अहमद शाह अब्दाली के खिलाफ लड़ाई में सेना का नेतृत्व किया था।

https://www.instagram.com/p/B44rsCCABf-/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म में अहमद शाह अब्दाली की भूमिका संजय दत्त ने निभाई हैं। वहीं कृति सनन फिल्म में सदाशिव की पत्नी पार्वती बाई की भूमिका में नजर आएंगी। जीनत अमान फिल्म में सकीना बेगम और पद्मिनी कोल्हापुरे गोपिका बाई की भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म पानीपत, पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। यह 1761 में मराठा सेना और अफगान सेना के बीच लड़ा गया था। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर पीरियड फिल्म के लिए जाने जाते हैं। आशुतोष गोवारिकर पानीपत से पहले लगान, जोधा अकबर और मोहनजोदड़ो जैसी फ़िल्में बना चुके हैं।

Related Post

गौतम गंभीर

लोकसभा चुनाव 2019: BJP के उम्मीदवार गौतम गंभीर ने नामांकन से पहले की पूजा अर्चना

Posted by - April 23, 2019 0
नई दिल्ली। तीसरे चरण की वोटिंग जारी है वहीं कई हाई प्रोफाइल कैंडिडेट आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. मंगलवार यानी…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

अब पीके करेंगे केजरीवाल का बेड़ा पार,सिसोदिया बोले-अबकी बार 67 पार

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब आम आदमी पार्टी के लिए काम करेंगे। यह जानकारी…