झारखंड चुनाव 2019

झारखंड चुनाव 2019 : भाजपा के बागी सरयू राय पर छलका नीतीश प्रेम, मांगेंगे वोट

913 0

रांची। झारखंड में बीजेपी की टिकट से बेदखल पूर्वमंत्री सरयू राय को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ मिलता दिख रहा है। इसके संकेत नामांकन पत्र दाखिल होने के क्रम में  बीते सोमवार को जदयू के प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंच गए थे, लेकिन पटना से फरमान मिलते ही उन्होंने तत्काल इरादा बदल दिया।

जदयू झारखंड में आधार विहीन होने के बावजूद 81 सीटों पर लड़ने को उत्सुक

बताते चलें कि जदयू झारखंड में आधार विहीन होने के बावजूद 81 सीटों पर लड़ने को उत्सुक है। हालांकि सरयू राय के पक्ष में जदयू के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले का कोई नफा नहीं दिखता, लेकिन इस निर्णय ने इन कयासों को बल दे दिया है कि नीतीश कुमार भाजपा के बागी सरयू राय के पक्ष में खुलकर भी सामने आ सकते हैं। ऐसा हुआ तो झारखंड का चुनावी समर और रोमांचक होगा। इससे बिहार में भाजपा के साथ उनके तालमेल पर भी असर पड़ सकता है।

झारखंड विधानसभा चुनाव: राजद प्रत्‍याशियों की सूची जारी, सुभाष यादव कोडरमा से मैदान में 

नीतीश अगर जमशेदपुर पूर्वी में मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव में निर्दलीय खड़े सरयू राय के समर्थन में कूदें तो मुकाबला रोचक होगा

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने के लिए नीतीश कुमार अपने कैबिनेट के लगभग एक दर्जन मंत्रियों संग कैंप करने वाले हैं। पहले वे अपनी पार्टी जदयू के प्रत्याशियों का प्रचार करते। अगर वे जमशेदपुर पूर्वी में मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव में निर्दलीय खड़े सरयू राय के समर्थन में कूदेंगे तो मुकाबला रोचक होगा। सरयू राय स्वयं भी यह कह चुके हैं कि नीतीश कुमार से नजदीकी भी उनका भाजपा से टिकट काटे जाने का अहम कारण है। ऐसे में नीतीश कुमार जमशेदपुर में कैंप कर सकते हैं।

भाजपा भी सरयू राय के खिलाफ हड़बड़ी में कार्रवाई को उत्सुक नहीं दिखती

हालांकि भाजपा भी सरयू राय के खिलाफ हड़बड़ी में कार्रवाई को उत्सुक नहीं दिखती। एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक नामांकन वापस लेने की तिथि में अभी दो दिन बाकी है। संगठन में बड़े फैसले सोच-समझकर लिए जाते हैं। चुनाव में ऐसे मौके आते हैं जब टिकट नहीं मिलने के कारण लोग अलग राह चुनते हैं।

जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव मैदान में खड़े सरयू राय को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का साथ मिला है। सोरेन विपक्षी दलों की स्टीयरिंग कमेटी के प्रमुख होने के साथ-साथ चुनाव में विपक्षी गठबंधन के सीएम पद का भी चेहरा हैं। उन्होंने अपील की है कि विपक्ष दल सरयू राय को समर्थन दें। जमशेदपुर पूर्वी में कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ और झाविमो के अभय सिंह चुनाव मैदान में हैं।

Related Post

नरेंद्र गिरि आत्महत्या केस: सीबीआई ने आरोपियों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ

Posted by - September 28, 2021 0
प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में सीबीआई की टीम आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से आज पूछताछ…
जस्टिस अब्दुल नजीर

अयोध्या फैसला : जस्टिस अब्दुल नजीर को मोदी सरकार ने दी जेड श्रेणी की सुरक्षा

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुनवाई करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक पीठ में शामिल रहे जस्टिस…
Mamta Banerjee

ममता का BJP पर निशाना-दूसरे राज्यों के गुंडे नंदीग्राम में दाखिल हो गए

Posted by - March 31, 2021 0
नंदीग्राम।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में परेशानी खड़ी करने और मतदाताओं…
हजारों मछलियां सड़क पर

कानपुर : मछलियों से भरा ट्रक पलटा, लोगों ने लूटी मछलियां और पुलिस ने खदेड़ा

Posted by - November 12, 2019 0
कानपुर। कानपुर में अर्मापुर थाना क्षेत्र स्थित गन फैक्ट्री रोड पर मंगलवार सुबह मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर…
Northern Railway Lucknow Division

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल : प्रशिक्षण के अभाव में कीमैन की ट्रेन से टकरा कर मौत

Posted by - December 15, 2020 0
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल (Northern Railway Lucknow Division) के सुल्तानपुर उपमंडल में गैंग नंबर 33 के कीमैन मोहम्मद इस्तेखार…