एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 : अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम 22 नवंबर से

856 0

प्रयागराज। यूपी लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय माध्यमिक कालेजों की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के लिए अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम रविवार को जारी कर दिया है। इसके अलावा आयोग ने दूसरे चरण में जिन विषयों के परिणाम जारी किए हैं, उनमें सफल अभ्यर्थियों से संबंधित प्रमाणपत्र मांगे हैं। अभिलेख सत्यापन का कार्य 22 नवंबर से शुरू होगा, जबकि वेबसाइट पर प्रपत्र 18 नवंबर को ही अपलोड हो जाएंगे। यह प्रक्रिया 24 दिसंबर तक अनवरत चलेगी।

राजकीय कालेजों की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा 29 जुलाई, 2018 को कराई गई थी

यूपीपीएससी ने राजकीय कालेजों की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा 29 जुलाई, 2018 को कराई गई थी। अब विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, कंप्यूटर, अंग्रेजी व कला विषयों में चयनित महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन होना है। आयोग ने उक्त विषयों का परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक रूप से पिछले दिनों जारी किया है, इनमें से कई विषयों में बड़ी संख्या में पद खाली रह गए हैं, क्योंकि योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल सके हैं।

अयोध्या फैसला : जस्टिस अब्दुल नजीर को मोदी सरकार ने दी जेड श्रेणी की सुरक्षा

सफल अभ्यर्थियों से संबंधित आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र व अन्य अभिलेख वेबसाइट पर 18 नवंबर को अपलोड कर दिए जाएंगे

परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों से संबंधित आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र व अन्य अभिलेख वेबसाइट पर 18 नवंबर को अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी उन्हें डाउनलोड करके भर लें, अभिलेखों को दो प्रतियों में उनके साथ संलग्न करके सत्यापन तारीख पर आयोग कार्यालय में उपस्थित हों।

सत्यापन 22 नवंबर से सुबह 10 से एक बजे और दोपहर डेढ़ से पांच बजे तक 24 दिसंबर तक चलेगा

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अभिलेख सत्यापन में उपस्थित न होने पर यह माना जाएगा कि अभ्यर्थी पद के लिए इच्छुक नहीं है और उसका अभ्यर्थन निरस्त समझा जाएगा। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि उन्हें कौन से प्रमाणपत्र साथ लाना है? सत्यापन सुबह 10 से एक बजे और दोपहर डेढ़ से पांच बजे तक 24 दिसंबर तक चलेगा। अभ्यर्थी विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर देख सकते हैं। ज्ञात हो कि इसके पूर्व में घोषित रिजल्ट के सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन हो चुका है।

Related Post

AKTU

एकेटीयू : पीएचडी पाठ्यक्रम में द्वितीय फेज की प्रवेश सम्पन्न

Posted by - February 20, 2021 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के पीएचडी पाठ्यक्रम के द्वितीय फेज के प्रवेश के लिए शनिवार को…
cm yogi

शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में रहा है प्रयागराज का महत्व: सीएम योगी

Posted by - February 3, 2023 0
प्रयागराज/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रयागराज की धऱती पर पूरा प्रदेश मां गंगा-यमुना व सरस्वती के…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने किया श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन

Posted by - September 17, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी…
AK Sharma

निकयों में कूड़े के ढेर व गन्दगी दिखने पर सम्बंधित अधिकारी पर होगी सख्त कार्यवाही: एके शर्मा

Posted by - September 11, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने स्वच्छ भारत मिशन नगरीय द्वारा स्वच्छता…