नारायण राणे

कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना लोगों को बना रही है उल्लू : नारायण राणे

942 0

मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। इस बीच बीजेपी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हम सरकार बनाएंगे। बीजेपी सांसद नारायण राणे ने कहा कि बीजेपी सरकार बनाने की कोशिश करेगी। देवेंद्र फडणवीस इस दिशा में पूरा प्रयास कर रहे हैं। राणे ने कहा कि सरकार के लिए जो करना होगा करेंगे। 145 विधायकों को जुटाने की कोशिश जारी है। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना लोगों को उल्लू बना रही है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होने के लिए शिवसेना जिम्मेदार है। चुनाव से पहले जो गठबंधन हुआ था इसका मान सेना ने नहीं रखा। राणे ने कहा कि कांग्रेस के नेता मुंह पर कुछ और पीठ पीछे कुछ और बोलते हैं। ये उद्धव ठाकरे को समझना चाहिए।

देवेंद्र फड़णवीस ने भी राष्ट्रपति शासन पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सभी दल स्थिति को गंभीरता से लेंगे और हमें उम्मीद है कि राज्य को जल्द ही स्थिर सरकार मिलेगी।

बीजेपी नेता के बयान से ठीक पहले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और कांग्रेस-एनसीपी ने अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर बातचीत जारी है। उद्धव ने कहा कि अलग-अलग विचारधाराओं वाली पार्टी है, बातचीत जारी है।

महाराष्ट्र में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव के बाद से सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच मंगलवार शाम राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। इसके बाद राज्य विधानसभा निलंबित अवस्था में रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले आज दिन में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की रिपोर्ट पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की।

Related Post

cm yogi

योगी सरकार ने पीड़ित एससी/एसटी परिवारों के लिए आवंटित किए 1400 करोड़ से अधिक रुपये

Posted by - September 27, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए निरंतर…
Yogi

राजस्व विभाग में पारदर्शिता बढ़ाएगी योगी सरकार की इंटीग्रेटेड प्रणाली

Posted by - May 11, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और राजस्व विभाग के कामकाज में…
UP Budget

योगी सरकार के बजट में शिक्षा का मान, आस्था का सम्मान और महापुरुषों पर अभिमान

Posted by - February 24, 2023 0
लखनऊ। योगीराज में सियासी परिवारों से नहीं, बल्कि आस्था के प्रतीकों व महापुरुषों से युवाओं का व्यक्तित्व निर्माण हो रहा…