चिराग पासवान

चिराग पासवान का बीजेपी पर निशाना, बोले- महात्वाकांक्षा की वजह से नहीं बनी महाराष्ट्र में सरकार

791 0

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को लेकर विपक्ष तो विपक्ष एनडीए में शामिल एलजेपी ने भी आलोचना की है। इन दिनों झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी से तव्ज्जों नहीं मिलने से बिफरे लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि राष्ट्रपति शासन लगना दुर्भाग्यपूर्ण है।

चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता ने एनडीए सरकार बनाने का जनादेश दिया था। अपनी अपनी महत्वाकांक्षा के कारण प्रदेश में सरकार न बनने देना दुखद। बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव के बाद से सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच मंगलवार शाम राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले आज दिन में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की रिपोर्ट पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की उद्घोषणा पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

ध्यान रहे कि एलजेपी चिराग पासवान झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी से छह सीट मांग रहे थे। बीजेपी ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद अब एलजेपी ने विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया है। एलजेपी ने आज पांच सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी।

चिराग पासवान ने आज तड़के ट्वीट कर कहा था। झारखंड में चुनाव लड़ने का आख़िरी फ़ैसला प्रदेश इकाई को लेना था। लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश इकाई ने यह फ़ैसला लिया है पार्टी 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। आज शाम तक पार्टी के उमीदवारों की पहली सूची का एलान हो जाएगा।

झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और पहले चरण के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को है। तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के मतदान क्रमश: 12, 16 और 19 दिसंबर को होंगे। मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।

Related Post

CM Yogi

मेगा जॉब फ़ेयर के जरिए युवाओं का भविष्य संवारने का काम कर रही योगी सरकार

Posted by - August 30, 2024 0
वाराणसी। योगी सरकार (Yogi Government) युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नामचीन राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ,के साथ ही विदेशों…
Mission Shakti

देवीपाटन मंडल में ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ से गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर

Posted by - October 6, 2025 0
लखनऊ/गोंडा: योगी सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान (Mission Shakti) के तहत देवीपाटन मंडल मुख्यालय में साेमवार को महिलाओं और…
AK Sharma

25 करोड़ की लागत से सुगम बनेगा मऊवासियों का सफर, एके शर्मा ने तीन बस अड्डों का किया शिलान्यास

Posted by - March 14, 2024 0
मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ को आज करोड़ों रुपए की सौगात…
CM Yogi

सादगी, सदाचार, शुचिता व कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुरुष थे शास्त्री जीः मुख्यमंत्री

Posted by - October 2, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर उन्हें नमन किया। सीएम योगी…
आग लगाने से रोकने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

आग लगाने से रोकने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

Posted by - March 30, 2021 0
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अन्तर्गत कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा के मजरा भाटनखेड़ा गांव में रविवार की देर…