lata mangeshkar

ICU में वेंटिलेटर पर हैं लता मंगेशकर, उन्हें हुआ निमोनिया

926 0

मुंबई। भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है। 90 वर्षीय गायिका को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद बीते सोमवार को ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर प्रतित समदानी उनका इलाज कर रहे हैं।

समदानी ने गायिका का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उन्हें निमोनिया हुआ है। इसके साथ ही उनका बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। लता मंगेशकर की हालत अभी भी गंभीर ही बनी हुई है, हालांकि पिछले कुछ घंटों में हम थोड़ा सुधार देख रहे हैं।

मेहनत और इमानदारी से काम कर अपनी कमाई के कुछ हिस्से से करें गरीबों की मदद : गुरु नानक जी 

डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया कि उनके पैरामीटर अच्छे हैं। सच कहूं तो, वह इतनी अच्छी तरह से लड़ रही हैं कि जल्द इससे बाहर आ जाएंगी। वह सच में एक फाइटर हैं। लताजी की अस्पताल से छुट्टी होने और घर आने पर हम सभी को अपडेट देंगे। उन्होंने कहा कि हम अनुरोध करते हैं कि उन्हें थोड़ा समय दें और निजता का ध्यान रखें।

बीते रोज गायिका की बहन आशा भोसले भी अस्पताल में उनका हाल-चाल लेने के लिए पहुंची थीं। इसके साथ ही तमाम सितारे उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। इसके अलावा उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Related Post

एक्टर अभिजित लहरी ने किया एक्टिंग स्कूल लांच , एक्टिंग सीखना अब हुआ आसान

Posted by - October 31, 2019 0
एक्टर और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पास आउट एक्टर अभिजित लहरी ने अपना एक एक्टिंग इंस्टिट्यूट शुरू किया हैं.…
Raju Srivastava

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

Posted by - September 21, 2022 0
देहरादून। प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शोक व्यक्त…
Deepika

शूटिंग छोड़ गोवा से मुंबई रवाना हुईं दीपिका, एनसीबी के सामने पेशी कल

Posted by - September 24, 2020 0
पणजी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग एंगल में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)…