हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: सरकार बनने पर 24 घंटे में कर्ज माफ़ करेगी कांग्रेस

832 0

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार यानी आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में पार्टी ने समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा है। कांग्रेस ने सरकार बनने पर 24 घंटे में कर्ज माफी का वादा किया है। सभी वर्गों के बीच भाईचारा कायम करना ही पार्टी की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें :-अमित शाह और एडीसी बैंक से जुड़े मामले में आज फिर राहुल की पेशी 

आपको बता दें घोषणा पत्र में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण का वादा किया गया है। निजी संस्थानों में भी कांग्रेस आरक्षण देगी। पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया गया है। रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें :-चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी, महाबलिपुरम में जिनपिंग के साथ होगी शिखर बैठक 

जानकारी के मुताबिक भूमिहीन किसानों को भी कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। दो एकड़ तक जमीन रखने वाले किसानों को बिजली मुफ्त देने का वादा किया गया है। प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर 12 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का वादा किया गया है।

Related Post

cm yogi

शीघ्र गठित होगा उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, सीएम योगी का निर्देश

Posted by - April 4, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब बेसिक शिक्षा, माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक कॉलेजों के साथ ही अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में भी…
चार आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी ढेर

Posted by - March 15, 2020 0
अनंतनाग । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों के घेराबंदी व तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान हुई…
pm awas yojna

प्रधानमंत्री आवास के कब्जे या भुगतान की हर समस्या दूर करेगी योगी सरकार

Posted by - April 20, 2025 0
लखनऊ : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojna) के अंतर्गत आवंटियों को भवन कब्जा, भुगतान और अन्य औपचारिकताओं में आ…
cm yogi

‘ब्रांड प्रयागराज’ को ‘ग्लोबल’ बनाने का बड़ा अवसर है महाकुम्भ 2025: मुख्यमंत्री

Posted by - December 7, 2024 0
प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने ‘प्रयागराज महाकुम्भ-2025 ‘ब्रांड प्रयागराज’ को ‘ग्लोबल’ बनाने का बड़ा अवसर बताया है।…