गली बॉय से मशहूर हुए रैपर काम भारी, बनाया गणपति का ये गाना

1510 0

बॉलीवुड डेस्क।  फिल्म निर्माता नवजर ईरानी के म्यूजिक लेबल  इंकइंक रिकॉर्ड्स ने अपना पहला उत्सव गीत “गणपति आला रे” जारी किया है। इस मौके पर गणेश जी को  समर्पित इस गीत को लिखा भी कामभारी ने ही है। वह कहते हैं, ‘यह गीत भगवान गणेश का आगमन गीत होने के साथ ही उनके साथ आने वाली खुशी “बप्पा आला रे, आनंद झाला रे!” को समर्पित है।

ये भी पढ़ें :-गणेश विसर्जन में बारिश के बावजूद शिल्पा ने पति संग जमकर किया डांस, जोश में नहीं आई कमी 

आपको बता दें रणवीर कहते हैं, “इस गीत में की गई वितनी को इसके संगीत से काफी सहारा मिला है। खूबसूरती से लयबद्ध काम भारी के गीत और इसके उत्साहपूर्ण संगीत ने हमारे उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है, क्योंकि हम गणपति बप्पा के साथ इस गाने में मूसलाधार बारिश का भी स्वागत कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि ये गीत सभी के दिलों में आशा और सकारात्मकता की उम्मीद जगाए रखने के साथ ही हमारे सभी दुखों और गलतफहमी को दूर करने की प्रार्थना का गीत बनने में सफल रहेगा।

ये भी पढ़ें :-बहन अर्पिता खान के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान 

जानकारी के मुताबिक गाने के बोल मराठी में हैं और यह गीत जीवन में भगवान गणेश के प्रवेश का जश्न मनाने के साथ ही अपने साथ आनंद की बारिश को भी लाने की प्रार्थना का गीत है। गीत के बोलों में उम्मीदों को दर्शाया गया है। परेशानियों से घिरे होने की स्थिति में एक नया अवसर प्रदान करने की विनती करता यह गीत भक्त को खुशी में डुबोने और एक उज्जवल और अधिक समृद्ध भविष्य की संभावना की बात करती है।

Related Post

प्रियंका -स्मृति ईरानी

लोकसभा चुनाव 2019: एक्टर तो मैं हूं, नाटक न करें प्रियंका – स्मृति ईरानी

Posted by - April 22, 2019 0
अमेठी। राहुल गांधी का प्रचार करने के लिए सोमवार यानी आज कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी पहुंची। उन्होंने…
एमएस धोनी

एमएस धोनी की टीम इंडिया में जल्द वापसी! नेट प्रैक्टिस करते नजर आए

Posted by - November 15, 2019 0
रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची के जेएससीए स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।…
वैश्विक अर्थव्यवस्था के 90 खरब डॉलर का नुकसान

कोरोनावायरस वैश्विक अर्थव्यवस्था के 90 खरब डॉलर का करेगा नुकसान

Posted by - April 14, 2020 0
नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का अनुमान है कि ‘कोविड-19’ वैश्विक अर्थव्यवस्था को दो साल में 90 खरब डॉलर…