परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा के माथे से टपक रहा है खून, जानें क्या हुआ?

940 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की हिन्दी रीमेक का फर्स्ट-लुक शेयर किया है। यह दृश्य काफी दर्दनाक दिख रहा है, क्योंकि बाथटब में बैठी दिख रहीं परिणीति के माथे पर चोट लगी हुई है। इसके साथ परिणीति के गाल भी नीला नजर आ रहा है। पहले लुक से ही साफ हो रहा है कि फिल्म काफी इंटेंस है। परिणीति ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल किरदार है।

https://twitter.com/ParineetiChopra/status/1164038087506219008

यह फिल्म पॉल हॉकिन्स की बेस्ट सेलर किताब ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ पर आधारित है। स्टीवन स्पिलबर्ग्स ने इस किताब को फिल्म की शक्ल दी थी। इस फिल्म में एमिली ब्लंट लीड रोल में थीं। हिंदी रीमेक में परिणीति शराब की लत में डूबी तलाकशुदा महिला के रोल में नजर आएंगी जो एक गुमशुदा शख्स की तलाश की तहकीकात में शामिल हो जाती है। ये फिल्म ऋभु दासगुप्ता के डायरेक्शन में बनने वाली है।

Parle पर GST की मार, 10 हजार नौकरियों पर मडराया खतरा 

परिणीति चोपड़ा ने कहा कि मैं उस तरह के किरदार करना चाहती हूं जो ऑडियंस ने मुझे पहले करते नहीं देखा

इस फिल्म को लेकर परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि मैं उस तरह के किरदार करना चाहती हूं जो ऑडियंस ने मुझे पहले करते नहीं देखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह किरदार भी बहुत पसंद आते हैं जिनके लिए काफी मेहनत और तैयारी करनी पड़ती है। इस फिल्म में मुझे जो किरदार मिला है। उस तरह का मैंने पहले कभी कुछ नहीं किया। फर्स्ट लुक से साफ है कि वाकई परिणीति इस बार कुछ हटके करने वाली हैं।

दबंग-3 की रिलीज डेट फाइनल, चार भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 

मुझे इंतजार है कि जल्द से जल्द इस फिल्म की शूटिंग का काम शुरू हो

परिणीति ने यह भी कहा कि ‘यह काफी एक्साइटिंग है, क्योंकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कुछ करूंगी जो किसी किताब के इर्द गिर्द होगा। मैं इस किरदार से खुद को जोड़कर देख सकती हूं, क्योंकि मैंने लंदन में पढ़ाई और काम किया है। वह मेरे दूसरे घर की तरह है। मुझे इंतजार है कि जल्द से जल्द इस फिल्म की शूटिंग का काम शुरू हो।

Related Post

Sara Ali Khan's 25th birthday

देखिये सारा अली खान के 25 वें जन्मदिन पर करीना ने सोशल मीडिया पर किया यह पोस्ट

Posted by - August 12, 2020 0
मुंबई। एक्ट्रेस सारा अली खान आज अपना 25वां जन्मदिन  सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर सारा को फैंस…
कंगना रनौत Kangana Ranaut

सिल्वर स्क्रीन पर मधुबाला का किरदार निभाना चाहती हैं कंगना रनौत

Posted by - March 31, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ड्रीम रोल पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि सिल्वर स्क्रीन पर…
गणेश आचार्य पर बड़ा आरोप

गणेश आचार्य पर लगा बड़ा आरोप, कोरियोग्राफर बोलीं- ‘जबरन दिखाते थे एडल्ट वीडियो’

Posted by - January 28, 2020 0
मुंबई। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पिछले कुछ समय से नकारात्मक खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब गणेश आचार्य…

‘मेरे दोस्त नीतू और ऋषि के साथ समय बिताना हमेशा अच्छा और प्रेरणादायक होता हैं-अनुपम खेर

Posted by - July 20, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। ऋषि कपूर पिछले साल से न्यूयॉर्क में हैं जहां उनका कैंसर का इलाज चल रहा है, न्यूयॉर्क में…