सुरेखा सीकरी

अस्पताल में भर्ती सुरेखा सीकरी को मिली नेशनल अवॉर्ड की सूचना, टीम को कहा शुक्रिया

1315 0

मुम्बई। फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए सुरेखा सीकरी को इस साल का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। यह सुरेखा का तीसरा नेशनल अवॉर्ड है। इससे पहले वह ‘तमस’ और ‘मम्मो’ जैसी फिल्मों के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। फिल्म बधाई हो में अपने अभिनय के लिए ये अवार्ड जीतने वाली बुजुर्ग अभिनेत्री सुरेखा को इस पुरस्कार की सूचना अस्पताल में मिली।

बता दें कि सुरेखा 10 महीने पहले महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल महाबलेश्वर में शूटिंग के दौरान वह बाथरूम में गिर पड़ी थी और उन्हें सिर पर गहरी चोटें आईं। ब्रेन स्ट्रोक होने से उनकी हालत काफी बिगड़ गई और तब से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की खुशी उन्होंने अस्पताल में ही अपने करीबियों के साथ मनाई। खुद को पुरस्कार के लिए चुने जाने पर सुरेखा सीकरी ने ज्यूरी को और फिल्म बधाई हो की टीम का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार भी मिलना चाहिए था।

सुरेखा सीकरी सबसे पहले दूरदर्शन के सीरियल तमस से चर्चा में आईं थी। इस धारावाहिक के अलावा फिल्म मम्मो के लिए भी पुरस्कार मिल चुके हैं। बता दें कि हिंदी रंगमंच के लिए किए अपने योगदान के लिए सुरेखा सीकरी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। 74 साल की इस एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में कोई भी फिल्म साइन नहीं की है और न ही वे कुछ समय तक किसी टीवी शो में दिखाई देने वाली हैं।

Related Post

ग्रैमी अवॉर्ड्स

Grammys 2020: प्रियंका ने पहना डीप नेकलाइन की बोल्ड गाउन, फैंस हुए हैरान

Posted by - January 27, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स में हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने…
Lori Laughlin jailed for college admission scam

लोरी लॉघलिन को कॉलेज दाखिला घोटाले में हुई जेल, डेढ़ लाख डॉलर जुर्माना

Posted by - August 22, 2020 0
अमेरिकी अभिनेत्री लोरी लॉघलिन को कॉलेज प्रवेश परीक्षा घोटाले में धोखाधड़ी का आरोप सिद्ध होने के बाद दो महीने की…
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल

70वें ‘बर्लिन फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज, भारत की ये फिल्में भी हैं शुमार

Posted by - February 20, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, 70वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने जा रहा है। यह महोत्सव…
ajay devgan web seres

अजय देवगन फिल्मों के बाद देखेंगे वेब सिरीज़ में, जानिए नज़र आएंगे इस एक्ट्रेस के साथ

Posted by - September 2, 2020 0
कोरोना वायरस के कारण पिछले कई महीनों से सिनेमाघर बंद है। इस दौरान कई बड़ी फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज…
एंजेलिना ने दस लाख डॉलर की राशि दान

सुविधाओं से वंचित बच्चों को खाने के लिए एंजेलिना ने दस लाख डॉलर की राशि दान दी

Posted by - March 27, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोनावायरस की इस महामारी के चलते अमेरिका के स्कूलों में लंच मिलना बंद हो गया है। इसके बाद…